बुधवार, 22 मार्च 2017

स्वरा भास्कर नहीं है गोल्ड की रेस में!

स्वरा भास्कर और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर आँखों को शुकून देने वाले हो सकती हैं, किन्तु दोनों के फिल्म गोल्ड में साथ काम करने की खबर गलत साबित हुयी। विश्वस्त सूत्रों को स्वरा ने बताया कि वह अक्षय के साथ किसी फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वह अक्षय की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वहीँ रीमा कागती के काम की मैं दिल से सराहना करती हूँ। किन्तु दुःख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि में वर्तमान में अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड की हिस्सा नहीं हूँ। मुझे मालूम है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही दमदार हैं। में फिल्म के शूट के लिये फिल्म के यूनिट सदस्यों और कलाकारों को बधाई देती हूँ।

फिल्म गोल्ड एक खेल पर आधारित फिल्म हैं। यह फिल्म हॉकी चैंपियन बलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने भारत को लगातार तीन वर्ष 1948, 1952 और 1956 में भारत को चैंपियन बनाया। यह फिल्म रीमा कागती निर्देशित कर रही है।

हमनें पुर्व में सुना था कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना जा चूका है और स्वरा भास्कर से इस संबंध में बात चल रही थी। एक पत्रिका में बताया गया था कि फिल्म के लिये एक अच्छा अभिनय करने वाली अभिनेत्री की तलाश चल रही है। स्वरा भास्कर को इस फिल्म के लिये चुना जाना है। जल्द ही उनके साथ बैठकर स्क्रिप्ट को सुनाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...