शनिवार, 25 अप्रैल 2020

ऋचा चड्डा का लॉकडाउन में बेली डांस का अभ्यास!




बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्डा इस समय लॉकडाउन के चलते घर पर कई रचनात्मक गतिविधियां कर रही हैं| वह कुकिंग से लेकर स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी कर रही हैं| 

हाल ही में उन्होंने ने बताया कि वह लॉकडाउन के चलते अपने बेली डांस के अभ्यास पर ध्यान देंगी| उन्होंने कहा कि डांस वास्तव में मेरे लिए चिकत्सीय फायदे लेकर आया| पिछले साल मुझे बेली डांस सीखने का मौका मिला| अब मैं खुश हूँ कि मुझे अब इसके अभ्यास के लिए समर्पण का समय मिला हैं|  मैं डांस की इस फॉर्म को पसंद करती हूँ, क्योंकि यह मेरे में देवीय ऊर्जा का संचार करती हैं| यह कई परम्पराओं का मिश्रण हैं| इसमें साथ में कई जिप्सी फॉर्म भी हैं|  वर्चुअल लर्निंग एक बहुत अच्छा अनुभव हैं|  सारा संसार अब वर्चुअल लर्निंग की ओर जा रहा है|  यह लॉकडाउन में सामान्य चीज़ हैं| 

वासतव में ऋचा ने बेली डांस अपनी फिल्म शकीला के लिए सीखा था| फिर उन्होंने इसमें आकर्षण आने के कारण पिछली साल कज़ाकिस्तान में जाकर इसे सीखा| 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...