सौरभ राज जैन ने महाभारत में श्री कृष्णा बनने के लिए अपनी आदतें बदलने का खुलासा किया!


कोरोनावायरस की महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते, २०१३ में पौराणिक कथा पर बने महाभारत का फिर से प्रसारण शुरू हो गया| महाभारत को दर्शको से अच्छा प्रतिषाद मिल रहा हैं|  इससे इस टीवी शो की स्टार कास्ट जैसे सौरभ राज जैन, शाहिर शेख, पूजा शर्मा, अहम् शर्मा, आरव चौधरी, अर्पित रांका आदि बहुत ही उत्साहित हैं|

महाभारत के पुनः प्रसारण पर सौरभ राज जैन ने अपने किरदार श्री कृष्णा की तैयारी के संबंध में कई राज खोले| उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आप को श्री कृष्णा के किरदार में ढालने के लिए कई आदतों को बदलने के बारें में बताया| उन्होंने बताया इस किरदार को निभाने के कारण उन्हें अभिनेता के रूप में बहुत कुछ पाया| इसके कारण मुझमेँ कई प्रकार के किरदार निभाने के गुण विकसित हुए| श्री कृष्णा का किरदार निभाना उनके कैरियर में बहुत अहम् साबित हुआ| 

उन्होंने श्री कृष्णा के मेकअप के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि मुझे श्री कृष्णा के अवतार में आने के लिए मेकअप में ३० से ५४ मिनट लगते थे| फिर मुझे दिनभर इसी अवतार में रहना पड़ता था| मुझे विशेष तौर पर माथे पर टीका का ध्यान  ऱखना पड़ता था | बहुत सारा वक़्त तो इस टीका को बनाने में जाता था|  इस टीका का त्रुटिरहित रहना आवश्यक था|  उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद मुख्य आभूषण मुकुट था|  शॉट अंतराल के समय मैं मुकुट को थोड़ी देर उतारता था| मैं इसके पहनने की स्थिति और निरंतरता को सहज कर रखता था| यह श्री कृष्णा के किरदार के लिए बहुत आवश्यक था और यह श्री कृष्णा की पवित्रता का प्रतीक था|

सौरभ राज ने बताया कि श्री कृष्णा के किरदार निभाने के लिए उन्होंने कई आदतों को अपनाया ताकि किरदार में पूर्णता दिखे| वह मेकअप रूम में घुसते ही हनुमान चालीसा का उच्चारण करते थे| मेकअप होने के बाद मन को शांत करने के लिए अबीदाजी के सूफी गाने सुनते थे| वह प्रत्येक दृश्य की शूटिंग शुरू होने के पहले मन ही मन यह पंक्ति "जो कछु कीन्हा तू कीन्हा,  मैं कछु कीन्हा नहीं " को दोहराते थे|

सौरभ राज जैन का श्री कृष्णा के किरदार के लिए यह समर्पण सराहनीय हैं| 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!