शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

जान्हवी कपूर ने धड़क में अपने अभिनय से जादू बिखेरा।







स्वर्गीय श्रीदेवीजी की बेटी जान्हवी कपूर आज अपनी फिल्म धड़क से पदार्पण करने जा रही हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। उनकी बियॉन्ड थे क्लाउड्स के बाद यह दूसरी फिल्म हैं। धड़क, मराठी फिल्म सैराट का हिंदी संस्करण हैं। जान्हवी कपूर फ़िल्म में पार्थवी नाम के चरित्र को निभा रही हैं, जिसे रिंकू राजगुरु ने सैराट में निभाया था।

हाल ही में जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फ़िल्म को पूरे हिंदुस्तान में प्रोमोट किया। जान्हवी एक बहुत अच्छी डांसर है और फ़िल्म के गानों जैसे कि ज़िंगत में दिखता भी हैं। प्रसिद्ध एक्टिंग स्कूल से प्रशिक्षण लेने वाली जान्हवी के अभिनय की झलक फ़िल्म में दिखी।

पूर्व में बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह स्वीकारा था कि उन्हें अभिनय से प्यार है और वह यही चीज़ ही अच्छे से कर सकती हैं। उनके अनुसार वह बचपन से ही सिनेमा के वातावरण में पली बढ़ी है, इसलिए इसमें कैरियर चुनना लाज़िमी था।

जहाँ तक उनकी पहली फिल्म धड़क में अभिनय की बात है तो उन्होंने जिम्मेदारी से अपना काम किया है। उन्होंने अपनी पहली ही फ़िल्म में पूर्ण आत्मविश्वास से अभिनय और डांस किया हैं। वह मस्ती भरे दृश्यों में लाजवाब दिखी। वह फ़िल्म के हर एक दृश्य में छाई रही।

फ़िल्म आज 20 जुलाई को सिनेमा घरों में लग चुकी हैं। अब देखते हैं कि दर्शकों को वह कितना पसंद आती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...