मंगलवार, 24 जुलाई 2018

बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी अभिनेत्री बहन जान्हवी कपूर की राह पर!

खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर

खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर
फिल्मकार बोनी कपूर और स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। हाल ही में बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने फ़िल्म धड़क से फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया हैं। फ़िल्म धड़क में उनके अभिनय और नृत्य को दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों से प्रशंसा मिल रही है।

हाल ही में फ़िल्म धड़क के प्रोमोशन के दौरान जब जान्हवी कपूर से अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के फिल्मों में आने के बारें में पूछा तो जान्हवी ने इस प्रश्न को टालते हुए कहा कि यह बात आपको खुशी से पूछना चाहिए। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उनके पिता बोनी कपूर ने पुष्टि की कि खुशी कपूर अभिनेत्री बनना चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...