हाल ही में फ़िल्म प्रोमोशन के दौरान एक मीडिया बातचीत में बताया कि उन्होंने तमन्ना भाटिया के फ़िल्म के चयन से पहले केवल उनकी एक ही फ़िल्म बाहुबली देखी थी। उस आधार पर ही उनको ऑडिशन के लिए बुला लिया। उन्होंने आगे बताया कि मैंने तमन्ना का बाहुबली के अलावा कोई दूसरा कार्य नही देखा था। जब वह मुझसे मिली तो मैं अपनी दूरदर्शी सोच और सहज प्रवृत्ति के चलते समझ लिया कि तमन्ना निर्देशक की हीरोइन हैं। उनमे उल्लेखनीय प्रतिभा हैं। उन्होंने फिल्म में जो कई मिज़ाज लिये किरदार को कम समय मे सेट पर अपनेआप को परिवर्तित कर निभाया हैं वो अविश्वसनीय हैं। मैं कसम से कहता हूं कि जिस तरह को रोल और जिस तरह से निभाया वह काबिले तारीफ़ हैं। मुझें एक भी बार उन्हें किरदार या सीन के लिये समझाना नही पड़ा। मैं ऐसा व्यक्ति हूँ जो वर्कशॉप पर विश्वास नही करता हूँ। मैं सीधे सेट पर अभिनय करने कहता हूं। सीधा शूट करता हूँ। इसके लिये कोई तैयारी की जरूरत नही होती हैं।
फ़िल्म सत्ता के डायरेक्टर ने आगे तमन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बात सही हैं कि उन्होंने बॉक्सिंग और हरियाणवी के उच्चारण के लिये थोड़ी तैयारी की। वो भी सेट पर डायलाग कोच सेट पर थे। शूटिंग के दौरान ही सब तैयारी हुई। 2 से 3 दिन तैयारी के लिए खराब किये। यह फ़िल्म उनके लिये गेमचेंजर साबित होगी।
फ़िल्म बबली बाउंसर डिज़्नी हॉटस्टार पर 323 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें