गर्भवती होने के बाद भी अपने फ़िल्म के प्रोमशन में जुटी थी ये अभिनेत्री, पति ने की खूब बड़ाई!


पहले से ही होता आया है कि यदि महिला गर्भवती हुई तो घर का हर एक सदस्य उसकी देखरेख में लग जाता हैं, हर उसके कदम पर सावधानी बरतता है। लेकिन आजकल गर्भवती स्त्री अपने आप को मजबूत रूप में प्रस्तुत कर रही हैं। वह बच्चे के जन्म के अंतिम दिनों तक अपने काम को नही छोड़ती हैं। इस बात से बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अछूती नही रही। चाहे फिर वो ऐश्वर्या राय हो या फिर बिपाशा बसु या फिर नेहा धूपिया या फिर करीना कपूर हो, सभी ने अपने बच्चे के जन्म के अंतिम समय तक अपने आप को काम के साथ सक्रिय रखा। इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का। जी हां आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर की धर्मपत्नी है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ में पहली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। आलिया भट्ट ने गर्भवती होने ले बाबजूद फ़िल्म के प्रोमोशन के लिये जगह जगह भ्रमण किया, चाहे फिर उत्तरी राज्य हो या दक्षिणी राज्य। 




गर्भवती होने के बाबजूद आलिया का इस तरह से फ़िल्म के लिये सक्रिय रहना, रणबीर कपूर के लिए मिशाल बन गया। रणबीर ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके के लिये किसी प्रकार की आलोचना, एक जलन का कारण हो सकता हैं। उन्होंने आगे आलिया के बारे बताया कि वो उनपर बहुत निर्भर हैं। बिना उनके उनका कोई काम नही होता हैं। 




जैसा कि हम जानते है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के संग अप्रैल 2022 में सात फेरे लिये थे। जल्दी ही वह अपने बच्चे की मां बनने वाली हैं। आलिया की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी होगी। वही रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

गर्भवती होने के बाद भी अपने फ़िल्म के प्रोमशन में जुटी थी ये अभिनेत्री, पति ने की खूब बड़ाई!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!