मीडिया में वायरल हुई खबरों की माने तो आथिया और के एल राहुल पहले से ही उनके बांद्रा अपार्टमेंट में रह रहे है। उनके परिवार ने तैयारी में भी लग गए हैं। बस के एल राहुल की सहमति से शादी की तारीख तय करना बाकी हैं। क्योंकि क्रिकेटर का शेडयूल बहुत ही व्यस्त है। सूत्रों की माने तो एक प्रतिष्ठित वेडिंग आर्गेनाइजर रेकी के लिए खंडाला गए थे। लगता हैं कि आथिया और के एल राहुल ने पांच सितारा होटल वाली शादी पसंद नही हैं। इसलिए दोनों अब अपनी शादी खंडाला में 17 साल पुराने पुश्तेनी मकान से करना चाहते हैं। यह मकान आथिया के पापा सुनील शेट्टी का हैं। जहान नामक मकान सुनील शेट्टी के दिल के बहुत क़रीब हैं। फ़िल्म मोहरा के अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने इसे 17 साल पहले बनवाया था। इसमें सजावट और वास्तु में हरियाली हर जगह दिखती हैं। बड़े क्षेत्र में फैले इस घर में नैसर्गिक सौंदर्य हैं।
आगे सूत्रों ने खुलासा किया है कि शादी में शामिल होने वाले लोगों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह की तारीख को शादी के लिये सुरक्षित रखने कहा हैं। शादी एक फैट वेडिंग होगी अर्थात भव्य और विशाल होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें