मंगलवार, 30 जुलाई 2019

अनुष्का ने अपनी गर्भवती होने की अफवाहों पर दिया जवाब!



हम सभी जानते है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिसंबर 2017 में परिणय सूत्र में बंधे थे। तब से वह अपनी रोमांटिक जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अन्य शादी शुदा अभिनेत्रियों की तरह अनुष्का भी मीडिया के एक प्रश्न से परेशान है, वह है "क्या आप गर्भवती हैं?".

इन मीडिया अफवाहों पर अनुष्का शर्मा ने सटीक जवाब देते हुए कहा कि हाँ यह सही है कि जब आप शादी कर लेते है, तो लोगो का अगला प्रश्न होता है कि आप गर्भवती हुई। क्योंकि जब कुछ नही होता है तो लोगों को इस तरह की बातें पढ़ने में मजा आता हैं। जब कोई डेटिंग कर रहा होता है तो लोगो का अगला प्रश्न होता है कि वह कब शादी करने वाले हैं। यह बहुत ही अपरिष्कृत हैं। आप लोगों को दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देना चाहिए। खुद के काल्पनिक निर्णय पर पहुंचने की जरूरत नही। आप किसी को इस स्थिति में मत लाओ कि उसे इन सभी अनावश्यक प्रश्नों पर सफाई देने की जरूरत पड़े। मुझें इन सफाई देने वाले प्रश्नों से परेशानी हैं। ये मुझे चिड़चिड़ा बनाते हैं। जब कोई ढीले कपड़े पहनते है तो कहते है कि वह गर्भवती है। जबकि ऐसा कुछ नही होता है, वे केवल ट्रेंडी होने ले कारण पहनते हैं। यह तो ऐसा ही है कि आप की पीठ पर बंदर बैठा हो और आप कुछ नही कर सकते है। केवल नज़रंदाज़ कर सकते हैं।

कह सकते है कि अनुष्का शर्मा का ट्रोलर को सही जवाब हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...