मंगलवार, 30 जुलाई 2019

जानिये क्यों कार्तिक आर्यन बार बार काम करना चाहते है सारा अली के संग?



बॉलीवुड के नए नवेले सितारे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पहली बार फ़िल्म लव आज कल 2 में स्क्रीन पर नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग के सेट्स से प्राप्त फ़ोटो को देखकर लगता हैं कि दोनों की लाज़वाब ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री फ़िल्म के लिए शुभ संदेश हैं। फ़िल्म में दोनो ही बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं। दोनों कई बार एयरपोर्ट पर एक दूसरे को रिसीव करते हुए देखे जाते हैं। दोनो के संबंध सहकलाकार के स्टेटस से कुछ ज्यादा दिखते हैं।

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान की तारीफ में क़सीदे गढ़े। उन्होंने बताया कि सारा एक बड़े गोल्डन दिल वाली स्टार हैं। मैं उनके साथ काम करके प्रफुल्लित महसूस करता हूँ। वह स्क्रीन पर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। मैं उनके साथ साथ बार बार काम करना चाहता हूं।

अब आगे देखते है कि दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री फ़िल्म के लिए क्या गुल खिलाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...