मंगलवार, 30 जुलाई 2019

पिता बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी की धड़क सहकलाकार ईशान से दोस्ती पर बोले!





बॉलीवुड सितारे जान्हवी कपूर और  ईशान खट्टर की पहली फ़िल्म धड़क को एक साल हो गया हैं। फ़िल्म की शूटिंग के शुरू होने से लेकर अब तक दोनो के बीच डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म है। लाजिमी है, क्योंकि दोनों साथ मे वक़्त बिताते हुए दिखते हैं। कई बार एक दूसरे के घर जाते भी मीडिया ने फोटो में कैद किया। किन्तु इस सब अफवाहों पर जान्हवी के पिता फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि हाँ जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने फ़िल्म में साथ काम किया हैं। उन्हें अच्छे दोस्त होना चाहिए। मैं अपनी बेटी का और उसकी ईशान से दोस्ती का सम्मान करता हूँ।

पूर्व में भी ईशान और जान्हवी ने करण जौहर के शो पर डेटिंग की अफवाहों को नकारा था। हाल ही में एक निजी स्रोत्र ने बताया कि फ़िल्म धड़क के बाद दोनों कभी भी एक दूसरे के घर नही गए। दोनो के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नही।

इन्ही खबरों के बीच पता चला है कि दोनो साउथ फ़िल्म डिअर कामरेड के हिंदी रीमेक में काम कर सकते है, जिसे करण जौहर निर्मित कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...