संदेश

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने स्वतंत्रता दिवस पर गायन में डेब्यू किया!

चित्र
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से प्रसिद्ध हुए अक्षरा उर्फ़ हिना खान, टीवी जगत में एक जाना माना नाम हैं| हाल ही में उन्होंने ७०वीं स्वंतत्रता दिवस की बर्षगांठ पर अपने मनपसंद वन्दे मातरम् के गीत से गायन के क्षेत्र में डेब्यू किया|  उनका यह गाना कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| संगीत के क्षेत्र में डेब्यू के बारें में हिना खान ने कहा कि इस महान दिन पर मैं वन्दे मातरम् गाना बहुत ही पसंद करती हूँ| यह मेरे लिए शोभाग्य की बात हैं|  हमें दूसरे गानों  को गाने के लिए बहुत ही अवसर मिलते हैं, किन्तु म मैं कभी भी वन्दे मातरम् गाने का अवसर खो नहीं सकती हूँ| मैंने बिलकुल भी अभ्यास नहीं किया था| मैं सीधे स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गयी थी| प्रत्यक्ष संगीतकारों के समक्ष गाने का यह मेरा पहला अवसर था| मुझे पता नहीं की यह कैसा हुआ, किन्तु मुझे गाकर अच्छा लगा| यह बहुत ही अच्छा अनुभव था|   हाल ही में हिना खान ने खतरों के खिलाडी ८ और नाच बलिये ६ में भाग लिया| अब वह गायन में अपना करियर बनाना चाहती हैं| वह इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने की तैयारी में हैं| हिना ने आग...

टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का अधूरा अलविदा!

चित्र
टीवी शो बेहद और दिल मिल गए के निर्माता सिनेविस्ता, अपने शो बेहद से प्रसिद्ध हुई जेनिफर विंगेट को लेकर एक और टीवी शो का निर्माण करने वाले है। खबरों की माने तो टीवी शो बेहद अक्टूबर में बंद होने की संभावना है। इसलिये जेनिफर के प्रशंसकों में निराशा छाई हुई थी। किन्तु प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नही है। जेनिफर विंगेट अपने नए शो अधूरा अलविदा में तेरे लिए शो के अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ दिखेंगीं। यदि विश्वश्त सूत्रों की माने तो जेनिफर और हर्षद का शो अगस्त-सितंबर में आने वाला था। किंतु अब हम विश्वसनीय तौर पर कह सकते है कि यह शो जल्दी ही प्रसारित होगा, क्योंकि हाल ही में इसका पायलट एपिसोड शूट हुआ हैं। इस एपिसोड में जेनिफर एक अनन्या नाम के किरदार में है, जो कि एक विधवा है और प्यार करने से डरती हैं। जेनिफर विंगेट ने अपने टीवी शो बेहद के नकारात्मक किरदार माया मेहरोत्रा से बहुत ही ख्याति पाई। अब वह हर्षद के साथ पहले एपिसोड में केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही प्रशंसकों को अपने अभिनय से मनमोहित करेंगीं। EXCLUSIVE Glimpse into Jennifer Winget & Harshad Chop...

अब अभिनेत्री रिया सेन की शहनाई बजने की बारी!

चित्र
अभिनेत्री रिया सेन को कौन नही जानता हैं। वह मुनमुन सेन की बेटी होने के साथ साथ बॉलीवुड की अभिनय एवं सुंदरतम अभिनेत्री सुचित्रा सेन की पोती है। एकता कपूर की रागिनी एमएमस 2 वेब रिया  करने वाली रिया सेन ने अब कुछ वर्षों से उनके प्रेमी फोटोग्राफर शिवम तिवारी के साथ इसी महीने के अंत मे सात फेरे लेने जा रही हैं। रिया सेन का पूर्व में अमीषा पटेल के भाई और उनकी फिल्म सिलसिले के सह कलाकार अश्मित पटेल से प्रेम संबंध रहे हैं। बाद में उनका नाम क्रिकेटर श्रीसंथ से भी जुड़ा। किन्तु रिया ने इस बात को नकारा। रिया सेन ने फ़िल्म स्टाइल से अपना डेब्यू किया था। जब रिया सेन की माँ मुनमुन सेन से उनकी बेटियों के हमसफ़र के गुणों के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि रिया को सुंदर हमसफर चाहिए था। उसे पैसे का महत्व नही है। मेरी बेटियाँ उच्च स्तर का जीवन जीने की आदी है, इसलिये मैं चाहती हूँ कि उनका हमसफर रईस हो। रिया के अनुसार उनके हमसफर में बुद्धिमत्ता और चतुरता के साथ निर्णय लेने की क्षमता वाले गुण होना चाहिए। वह बॉलीवुड से बाहर का होगा, तो भी चलेगा। हाल ही में रिया ने अपने...

कथित प्रेमी युगल विराट और अनुष्का का स्वतंत्रता दिवस श्रीलंका में!

चित्र
वर्तमान भारतीय टीम पांच दिवसीय, एक दिवसीय और टी 20 मैच खेलने के लिये श्रीलंका में हैं। टीम के सदस्य विराट कोहली भी जुलाई से सितंबर तक श्रीलंका में रहेंगें। ये सब बातों के चलते, विराट की कथित प्रेमिका अनुष्का शर्मा  स्वतंत्रता दिवस के दो चार दिन पहले से श्रीलंका पहुंच चुकी थी। उन्होंने विराट के साथ कुछ आंनद के पल बिताये। विराट और अनुष्का ने टीम के कोच और अन्य प्रशंसकों के साथ स्वतंत्रता दिवस श्रीलंका में ही मनाया। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साँझा की।

मैं अपने पिता के जैसे बिल्कुल भी नही हूँ, अक्षय खन्ना ने कहा!

चित्र
हाल ही में अक्षय खन्ना ने बताया कि वह उनके पिता स्वर्गीय विनोद खन्ना के जैसे बिल्कुल भी नही दिखते हैं। हाल ही में जब फ़िल्म मोम के अभिनेता अक्षय से पूछा कि वह उनके पिता की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि किसी की भी असली जिंदगी पर फ़िल्म के लिए उनके जैसे हूबहू दिखने वाला अभिनेता होना चाहिए। मैं दिखने में अपने पिता के आसपास भी नही हूँ। हाल ही में अप्रैल महीने में विनोद खन्नाजी की 70 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी। जब अक्षय से उनकी जीवनी पर फ़िल्म बनाने का पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने अभी तक इस बारें में कुछ सोचा नही हैं। मैं कुछ कह भी नही सकता हूँ। मेरे हिसाब से किसी की जीवनी जैसा व्यक्तिगत है, वैसा ही दिखाना चाहिए। यह उस कलाकार के लिए भी अच्छा रहता हैं। अक्षय ने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति के बारें में फ़िल्म बनाना बहुत ही चुनोतिपूर्ण है, खासतौर से जब वह व्यक्ति अपना अस्तित्व रखता हैं तब। 43 अक्षय सोचते है कि किसी पर भी बॉयोपिक बनाने के लिए दस बार सोचना चाहिए। वर्तमान में अक्षय खन्ना अपनी अभय चोपड़ा निर्देशित फिल्म इत्तेफ़ाक़ में दिखेंगें, ...

मधुबाला की बहन चाहती हैं, करीना करें उनकी जीवनी पर फ़िल्म!

चित्र
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभी तक की सबसे सुंदरतम अभिनेत्री मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज चाहती है कि यदि मधुबलजी की जिंदगी पर कोई फिल्म बनती है तो उसमें उनका किरदार करीना कपूर खान निभाये, क्योंकि उनमें वही चुलबुलापन और अदायें है, जो कि मधुबलजी में थी। मधुर ब्रिज दिल्ली में मधुबालाजी की वैक्स मूर्ति के मैडम तुसाद में अनावरण के अवसर पर मौजूद थी। उन्होंने कहा कि पहले में मधुबाला की जीवनी की फ़िल्म में उनके किरदार के लिए माधुरी दीक्षित को चाहती थी। किन्तु अब मैं उनके किरदार के लिए करीना कपूर खान को चाहती हूँ, क्योकि उनमें वही सुंदरता और चुलबुलापन है। मधुर ने आगे बताया कि वह घर पर बहुत सादगी से रहती थी। वह कभी बड़े होने का रुतबा नही दिखाती थी। वह हम सभी को फिल्मों में आने के लिए प्रेरित करती थी। मधुबाला का जन्म 1933 में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा की सबसे सुंदरतम अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों में 1942 से लेकर 1962 तक काम किया। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में अमर, महल, मि. और मिस. 55, चलती का नाम गाड़ी, मुगले आजम और बरसात की रात थी। आगे चलकर कैंसर के चलते 23 फरवरी ...