गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

टाइगर श्रॉफ ने कहा, दिशा पटनी के नहीं है कोई नाज़ नखरे!

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी फिल्म बागी २ में पहली बार साथ में दिखे। दोनों फिल्म के लिए कम, बल्कि अपनी लंच और डिनर आउटिंग के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। दोनों अक्सर रेस्तरां में स्पॉट होते हैं।

हाल ही में दिशा पटनी एक आइटम सॉन्ग में दिखेंगी। यह गाना टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी ३ का हैं। दिशा पटनी के बारे में जब टाइगर श्रॉफ से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम दोनों पहली फिल्म से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पसंद एक हैं। दिशा बहुत ही सामान्य है और उनके कोई नाज़ नखरे नहीं हैं। हम दोनों छोटी छोटी बातों पर हंस लेते हैं। अक्सर हम लंच के लिए साथ जाते हैं। 

टाइगर ने अपने बारे में बताया कि उनके संकोची स्वभाव के कारण बहुत कम दोस्त हैं। उनके बचपन के दोस्त रिंगज़िंग और जीवा से अच्छी दोस्ती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...