रविवार, 2 फ़रवरी 2020

दिशा पटनी को चाहिए ऐसा कोई जो उन्हें लड़की होने का अहसास दिलाए!

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी अपनी फिल्म मलंग को लेकर व्यस्त हैं। वह फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जैसा कि हम जानते है कि दिशा पटनी हमेशा टाइगर श्रॉफ के साथ डिनर और फिल्म के लिए साथ दिखते हैं। किन्तु दोनों ने अभी तक कभी अपनी डेटिंग की बात कबूल नहीं की हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दिशा पटनी से जब प्यार की परिभाषा पूछी तो उन्होंने बताया कि प्यार, जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह जिंदगी को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। इंसान जो भी करता है, या तो फिर प्यार के लिए करता है या फिर प्यार के कारण करता हैं। कोई बिना प्यार के कैसे रह सकता हैं।

उन्होंने अपने जिंदगी में प्यार के अनुभव को बताते हुए कहा कि  मैं एक तरफा प्यार में गिरी थी। मेरे लिए प्यार में गिरना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। मैं प्यार में पहले दिन ही बटरफ्लाई जैसा महसूस करती हूं। यदि महसूस नहीं करती तो मतलब प्यार नहीं हैं। केवल उस वक़्त ही मुझे लड़की होने का अहसास होता है, जब मैं रिलेशनशिप रहती हूं। अब मुझे ऐसे किसी की तलाश है, जो मुझें लड़की होने का अहसास दिलाए।

फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म मलंग सिनेमाघरों में ७ फरवरी को प्रदर्शित होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...