मंगलवार, 27 अगस्त 2019

संजय दत्त ने राजनीति में आने की बात को नकारा!

हाल ही में संजय दत्त का आरएसपी पार्टी में सम्मिलित होने की खबर वायरल हुई। किन्तु संजय दत्त ने इन सभी बातों को झुठलाते हुए कहा कि मैं कोई भी राजनीतिक पार्टी में सम्मिलित नही होऊंगा। मिस्टर जंकर मेरे बहुत अच्छे दोस्त और भाई हैं। मैं उनको उनके भविष्य के कार्यों के लिए बधाई देता हूँ।

वास्तव में इन अफवाहों को तब बल मिला जब एक वायरल हुई वीडियो क्लिप में संजय दत्त कहते हुए दिखाई दिए कि मैं आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव जंकर, मेरे दोस्त, मेरे भाई को बधाई देता हूँ। यदि मैं यहां हूँ तो यहां आऊंगा।

इसी को आगे सांझा करते हुए जंकर ने लिखा कि आपने अभी सुना बिग बॉस, मेरे बड़े भाई संजय दत्त को, उन्होंने आरएसपी में सम्मिलित होने की 25 सितंबर तारीख दी हैं।

किन्तु संजय दत्त ने अपनी राजनीति में नही जाने जी बात कहकर हर बात को विराम दे दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...