संदेश

ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म गुलाब जामुन की पुष्टि की!

चित्र
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गुलाब जामुन अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गुलाब जामुन असली जिंदगी के खूबसूरत जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अब 8 वर्षो के अंतराल के बाद फ़िल्म गुलाब जामुन में रोमांटिक जोड़ी के रूप में दिखेंगें। इसके पूर्व दोनो कई फिल्मों जैसे कुछ न कहो, उमराव जान, धूम 2, गुरु और रावण आदि में काम किया हैं। फ़िल्म गुलाब जामुन के बारें में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मीडिया में पुष्टि की हैं। इसे सर्वेश मेवारा कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि मैं और अभिषेक इसको करने के लिए तैयार हुए हैं। मैंने अभिषेक को कहा कि तुम मनमर्ज़ीयाँ के बाद क्या करना चाहते हो।

अब रणबीर कपूर कर सकते गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म मुग़ल?

चित्र
रणबीर कपूर फिल्म मुग़ल में  भूषण कुमार और आमिर खान के द्वारा निर्मित फ़िल्म मुग़ल एक गुलशन कुमार की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फ़िल्म हैं। किंतु इसकी मुख्य भूमिका के लिए कलाकार को लेकर अभी तक संसय बना हुआ हैं। पूर्व में मुख्य भूमिका के लिए अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका था और उनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी थी, किन्तु स्क्रिप्ट के ऊपर मनमुटाव के चलते अक्षय ने फ़िल्म छोड़ दी। बाद में जब भूषण कुमार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने नौजवान अभिनेता को लेने की बात कही। यदि खबरों की माने तो रणबीर कपूर से इस फ़िल्म के किरदार के लिए बात की जा रही हैं। भूषण कुमार के अनुसार रणबीर इस रोल के लिए उपयुक्त है। वो एक अच्छे कलाकार है और उनकी व्यावसायिक मूल्य हैं। रणबीर इसके लिए सबकी पास थे। उनसे इस संबंध में बात भी की गई, किन्तु अभी तक कोई अंतिम निर्णय नही हुआ हैं। सूत्रों की माने तो निर्माता आमिर खान ने भी इस बाबत रणबीर से बात कर उनको इस रोल के लिए मनाने की कोशिश की हैं। यदि रणबीर यह फ़िल्म करते है तो यह उनकी संजू के बाद दूसरी बायोपिक फ़िल्म होगी। आप रणबीर कपूर को मुग़ल के लिए क्या स...

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फ़िल्म भारत छोड़ी?

चित्र
अली अब्बास जफर, निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा हाल ही की खबरों से पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत को छोड़ दिया है। उनके प्रशंसकों को इस खबर से झटका लगा। तब त इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। किन्तु फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर के एक विशेष ट्वीट ने इसकी पुष्टि की। अली अब्बास ज़फर के अनुसार हाँ ये सही है कि प्रियंका चोपड़ा अब फ़िल्म भारत का हिस्सा नही है और इसका कारण बहुत विशेष हैं। उन्होंने अपने निर्णय को बहुत अंतिम वक़्त में बताया। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। टीम भारत उनकी जिंदगी में खुशी और प्यार के लिए बधाई देती हैं। फ़िल्म भारत छोड़ने के पीछे प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास से शादी है या फिर और कुछ? अभी तक इसकी पुष्टि प्रियंका चोपड़ा के परिवार से नही हुई हैं।

ऐश्वर्या-अभिषेक की लंदन में छुटियां!

चित्र
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन फैन के संग  अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन फैन के संग  अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन वर्तमान में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, लंदन में अपनी छुट्टियों के लुफ़्त उठा रहे हैं। उनके साथ आराध्या बच्चन भी हैं। ऐश्वर्या पहले अपने काम के सिलसिले में पेरिस गई थी, वही अभिषेक फीफा के मैच देखने रूस गए थे। बाद में दोनो लिंदों में छुट्टियां मनाने पहुंचे। हाल ही में हमे ऐश्वर्या और अभिषेक के उनके प्रशंसक के साथ तस्वीर में दिखे। दोनो अपनी पोशाकों में खूबसूरत दिख रहे हैं।

बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी अभिनेत्री बहन जान्हवी कपूर की राह पर!

चित्र
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर फिल्मकार बोनी कपूर और स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। हाल ही में बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने फ़िल्म धड़क से फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया हैं। फ़िल्म धड़क में उनके अभिनय और नृत्य को दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों से प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में फ़िल्म धड़क के प्रोमोशन के दौरान जब जान्हवी कपूर से अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के फिल्मों में आने के बारें में पूछा तो जान्हवी ने इस प्रश्न को टालते हुए कहा कि यह बात आपको खुशी से पूछना चाहिए। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उनके पिता बोनी कपूर ने पुष्टि की कि खुशी कपूर अभिनेत्री बनना चाहती हैं।

आशिक बनाया आपने से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का नया रूप!

चित्र
तनुश्री दत्ता इशिता दत्ता और तनुश्री दत्ता फ़िल्म आशिक बनाया आपने से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री तनुश्री दत्त दो साल के अंतराल के बाद भारत में दिखी।  उन्होंने इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ हिट फिल्म आशिक बनाया आपने से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। भूतपूर्व मिस यूनिवर्स तनुश्री दत्ता पिछले 2 वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। किन्तु इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से संपर्क में थी। वह अमेरिका अपनी आध्यात्मिक यात्रा हेतु गई थी। उनके ब्लॉग के अनुसार बॉलीवुड के तनाव और व्यक्तिगत कारणों के चलते आध्यात्मिक जीवन के लिए प्रेरित हुई। हाल ही में वह मुम्बई एयरपोर्ट पर दिखी और उन्हें देखकर सभी अचंभित रह गए। वह अपनी नीली टॉप और काली लेग्गिंग में थोड़ी हेल्थी दिख रही थी। पहले और अबकी तनुश्री में जमीन आसमान का अंतर हैं। भारत में वह अपनी बहन इशिता दत्ता से मिलेंगीं जिन्होंने ने हाल ही में अभिनेता वत्सल सेठ से शादी रचाई थी। तनुश्री अंतिम बार फ़िल्म अपार्टमेंट में 2010 में दिखी थी। उनकी अभी की सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर लगता है कि वह अमेरिका वापिस जा सकती हैं।