संदेश

करीना कपूर, आपला मानुष के रीमेक में!

चित्र
वर्तमान में करीना कपूर वीरे दी वेडिंग फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी हैं। अब वह तैमूर के साथ लंबी छुट्टी पर जाने वाले थी, किन्तु उनके इस कार्यक्रम में खलल डल सकता है, जानिए क्यों? खबरों की माने तो करीना कपूर खान इस समय आशुतोष गोवारिकर से लगातार मिल रही हैं। आशुतोष गोवारिकर मराठी फिल्म आपला मानुष का हिंदी रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। इस फ़िल्म में मुख्य रोल के लिए करीना से बातचीत का रहे हैं। अभी फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी। फ़िल्म के अन्य कलाकार और स्क्रिप्ट के पूर्ण होने के बाद शायद करीना अपनी सहमति देंगीं। मराठी आपला मानुष में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे।

श्रीदेवी का असमय निधन, होटल बाथरूम में बेहोश मिली!

चित्र
श्रीदेवी अंतिम समय में  श्रीदेवी के सुनहरें पल  बॉलीवुड की चुलबुली, बिंदास, हर एक के दिलों में बसने वाली श्रीदेवी का हृदयघात से दुबई के एक होटल में 24 फरवरी 2018 को रात में लगभग 11 बजे निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे भारत, बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर व्याप्त हैं। खबरों की माने तो श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ होटल जुमैरा अमीरात होटल में रुकी हुई थी। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई में थी। शादी के सभी कार्यक्रम करने के बाद वह अकेले अपने रूम में आराम कर रही थी। होटल स्टॉफ केके अनुसार रात्रि 11:30 उन्हें श्रीदेवीजी के रूम से से पानी के लिए कॉल आया। एक स्टॉफ पानी लेकर रूम पर पहुंचा और डोर बेल बजाई, किन्तु 15 मिनट तक उसे कोई उत्तर नही मिला। तब उसने दूसरे स्टॉफ को खतरे के बारें में अलर्ट किया। दरवाजा खोला गया तो उन्हें अचेत अवस्था में बाथरूम में पाया गया। उस समय उनकी शरीर में पल्स थी। उन्हें राशिद अस्पताल के लिए ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया। गल्फ के एक समाचार पत्र के अनुसार बोनी कपूर ...

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल, अमेरिका में!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज के समय मे अंतरराष्ट्रीय हस्ती हो चुकी हैं। वह पूरे समय सोशल मीडिया पर जिंदगी खुली किताब की तरह रखती है, तो उनके फॉलोवर्स की कमी भी नही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जैसे कुछ फीचर्स में हूबहू दिखने वाली अमेरिकन मॉडल मेगन मिलान ने अपने कुछ फोटो ट्विटर पर सांझा किये तो इसे लोगों ने हाथों हाथ लिया और प्रियंका से उनकी समानता पर तुरंत ट्रोल किया। प्रियंका से समानता के चलते मेगन को क्षणिक प्रसिद्धि मिल गई। इसके पूर्व वंक्यूबेर की एक यूटूबर नवप्रीत बंगा नामक 21 साल की लड़की की भी समानता बिल्कुल प्रियंका के जैसे थी। उन्हें भी उस वक़्त क्षणिक प्रसिद्धि मिल गई थी।

अमिताभ का कविता से ट्विटर पर तंज!

चित्र
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर वालों से कहा था कि मेरे फॉलोवर की संख्या अपने आप घटाई जा रही हैं। हाल ही में एक दिन 2 लाख फॉलोवर घटना मामूली घटना नही हैं। इसके चलते वह ट्विटर पर फॉलोवर की तुलना में शाहरुख खान से और भी पीछे हो गए है। अमिताभ ने अपने इस दर्द को कविता के माध्यम से ट्विटर पर सांझा किया। बिग बी ने लिखा कि अरे ट्विटर भाईसाहब, बहनजी, हम कुछ छाप रहे हैं और आप उसको छपने नही दे रहे है। अमां, 200000 फॉलोवर एक दिन में काट दिए आपने... अब इसे तो मत काटो यार!! अब इतना भी जुल्म मत करो। बिग बी ने आगे कविता लिखी कि चिड़िया ओ चिया कहाँ है तेरा घर ? उड़ उड़ जाती हो यहां पे फ़ुर्र फ़ुर्र, दर्शनार्थी इतने तेरे, क्या है तेरा डर, रूठोगी तो बोलो हम फिर जायेंगे किस दर। आशीर्वाद सदा तुम्हारा बना रहे हमपर बस, नित्य नवेली पुष्प हमारे, बरसेंगे तुमपर। इस पर क्या कहोगे, भाई लोगो।

कंगना रानाउत, रानी लक्ष्मीबाई के जवानी के अवतार में दिखी!

चित्र
कंगना रानाउत, रानी लक्ष्मीबाई के जवानी के अवतार में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम हैं। उन्होंने अभी तक मिले हर किरदार को निज़ी रूप में जीते हुए 100% परफॉर्मेन्स दी हैं। वर्तमान में वह फ़िल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह सेट से अपने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अवतार को सांझा करती रहती हैं। वर्तमान में वह बीकानेर में शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में इनके बीकानेर शूट से कुछ फ़ोटो प्राप्त हुए है, जिसमें वह जवानी की रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में दिख रही हैं। वह अपनी गुलाबी और नारंगी साड़ी में आभूषणों से सजी धजी कमाल ढा रही हैं। वह पूर्ण रूप से राजकुमारी के जैसे दिख रही हैं।

जब प्रियंका चोपड़ा ने मारली मतीन को बनाया तकिया?

चित्र
वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में कुण्टीको सीजन 3 को लेकर व्यस्त हैं। किंतु वह सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। यह टीवी शो 26 अप्रैल 2018 से प्रसारित होगा। अभी अभी प्रियंका ने मारली मतीन के साथ अपना फ़ोटो शेयर किया है, जिसमें वह मारली की लैप पर सिर रखकर आराम फरमा रही हैं। वह नीले टर्टल नैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।