बुधवार, 24 मार्च 2021

सलमान खान की भांजी अलिज़ेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म इस सितारा पुत्र के संग?




महानायक सलमान खान की भांजी और उनकी बहन अलवीरा की सुपुत्री अलिज़ेह अग्निहोत्री जल्दी ही फिल्मों में पदार्पण करने वाली हैं| उनके पिता पूर्व अभिनेता अतुल अग्निहोत्री हैं, जो पूर्व में कई फिल्मों में दिख चुके हैं| 

ख़बरों की माने तो अलिज़ेह अब सूरज बड़जात्या के सुपुत्र अवनीश बड़जात्या की डेब्यू फिल्म में सनी देओल के सुपुत्र राजवीर देओल के संग रोमांस करते  दिख सकती हैं| यदि फिल्म के विषय के बारे में बात करें तो फिल्म रोमांटिक कॉमेडी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणे अभिनीत "ये जवानी हैं दीवानी" पर आधारित हो सकती हैं| 

पूर्व में अलिज़ेह अपने मामा सलमान खान की फिल्म दबंग ३ से डेब्यू करने वाली थी| किन्तु बाद में इन ख़बरों को अलिज़ेह के परिवार ने आधारहीन बताया था| 

अलिज़ेह जी को सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से उनके संभावित डेब्यू के लिए शुभकामनाये| 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उदयपुर में भीषण हादसा: नहीं रहे 'सुपर गुड फिल्म्स' के मालिक आरबी चौधरी; सदमे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री!

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। 'सुपर गुड फिल्म्स' (Super Good Films) के संस्थापक और दिग्गज फिल्म निर...