रविवार, 6 सितंबर 2020

अभिनेता सुशांत सिंह की बहन ने भावनात्मक सन्देश के साथ लांच किया "सत्याग्रहफॉरएसएसआर" हैशटैग!



जैसा कि हम जानते हैं कि प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की १४ जून को असमय मृत्यु के बाद उनके चाहने वाले सदमें में हैं और उनके लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं| १९ अगस्त से उनकी मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए सीबीआई ने कमर कस ली हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं| 

हाल ही में उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह ने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मौत पर इंसाफ पाने के लिए अभियान चलाये| उन्हें सीबीआईफॉरसुशांत हैशटैग पर सफलता भी मिली और इस समय सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही हैं| अब उनकी बहन श्वेता ने नया हैशटैग "सत्याग्रहफॉरएसएसआर" लांच किया हैं और साथ में सुशांत को बचपन का फोटो साँझा कर इक भावनात्मक सन्देश भी लिखा हैं| उन्होंने लिखा हैं कि हमने एक दुसरे से वादा किया था कि हम एक दुसरे की रक्षा करेंगें| लेकिन मैं असफल हो गई भाई| लेकिन मैं और पूरा देश आपसे एक और वादा करता हैं कि हम सत्य जानकार रहेंगें| हम तुम्हारे लिए इन्साफ पाकर रहेंगे| जहाँ तक मैं अपने भाई को जानती हूँ तो वह एक जिंदादिल और आनंद में रहने वाले व्यक्ति थे| वह एक बच्चे की तरह थे और केवल प्यार चाहते थे| बस कोई एक बार उनके सर पर प्यार से हाथ फेर दे, प्यार से बात कर ले... बस यही उनकी ख़ुशी के लिए काफी था| वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे कि वह खुद की जान ले सके| मेरा दिल यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं| अब हमारे इरादे बिलकुल साफ़ हैं| हम यह जानना चाहते हैं कि सुशांत की मौत का क्या कारण था| इससे कम पर्याप्त नहीं होगा| यह सत्य का आग्रह हैं| 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...