संदेश

वरुण धवन और आलिया भट्ट फ़िल्म हम आपके है कौन के रीमेक में?

चित्र
माधुरी दीक्षित, सलमान खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट  सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म हम आपके हैं कौन के बारें ने कौन नही जानता हैं। इस फ़िल्म से सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर की ऊंचाईयों की छुआ था। यह एक पारिवारिक क्लासिक फ़िल्म थी, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में फेसबुक के एक पोल से लगा कि राजश्री प्रोडक्शन और सूरज बड़जात्या अपनी हिट क्लासिक हम आपके है कौन का रीमेक बनाने का सोच रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपने प्रशंसकों के लिए एक पोल किया, जिसमें फ़िल्म के रीमेक के बारें में पसंदीदा जोड़ी के बारें में पूछा, जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी का नाम था। प्रशंसको ने आलिया और वरुण की जोड़ी को सबसे ज्यादा वोट किया। आप इस बारें में क्या सोचते है, अपने विचार दीजिये। वर्तमान में वरुण धवन अपनी फिल्म अक्टूबर और आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म राजी के सिनेमाघरों में लगने के इंतज़ार में हैं।

अभिनेत्री रेणुका शहाणे को अपने बच्चों का कॉलेज जाने का इंतज़ार! जानिए क्यों?

चित्र
अभिनेत्री रेणुका शहाणे  अभिनेत्री रेणुका शहाणे फिल्म ३ स्टोरीज में  अभिनेत्री रेणुका शहाणे अपनी हम आपके है कौन की सहअभिनेत्री माधुरी दीक्षित  दूरदर्शन के  शो सुरभि से प्रसिद्ध हुई टीवी होस्ट और हम आपके हैं कौन की अभिनेत्री रेणुका शहाणे लगभग 14 साल के अंतराल के बाद रूपहले पर्दे पर दिखेंगीं। उनकी फिल्म 3 स्टोरीज शीघ्र ही सिनेमाघरों में लगेगी। उनके साथ अन्य कलाकारों में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, शरमन जोशी आदि हैं। फ़िल्म ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह इतने वर्ष सिनेमा से क्यों डोर थी, तब उन्होंने जवाब में कहा कि मेरे बच्चे अभी छोटे है और उनको मेरी जरूरत हैं। मेरा बेटा 10वीं में हैं। एक बार वह कॉलेज जाने लगेगा तो मुझें मेरे लिए पर्याप्त समय मिलेगा। तब आशा है कि मैं सिनेमा ज्यादा करूंगी। पूर्व में रेणुका शहाणे अंतिम बार 2004 में फ़िल्म दिल ने जिसे अपना कहा नामक फ़िल्म में दिखी थी। वह माधुरी दीक्षित अभिनीत बकेट लिस्ट नामक मराठी  फ़िल्म में भी दिखेंगीं। वह माधुरी के साथ हम आपके है कौन के बाद 23 वर्ष के अंतराल के बाद काम करते...

यश और रूही जौहर का पहला जन्मदिन और उनके फ़ोटो!

चित्र
यश और रूही जौहर का पहला जन्मदिन यश और रूही जौहर का पहला जन्मदिन Manish Malhotra and Yash Johar Karan Johar Abram and SRK Aayush with Roohi and Karan with Yash Soha Ali Khan Alia Bhatt फिल्मकार करण जौहर पिछले साल बिना शादी किये सरोगेसी से दो प्यारे से यश और रूही के पिता बने। कल दोनो को जन्मदिन मनाया गया। करण जौहर ने पार्टी को साधारण रखते हुए केवल फ़िल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के बच्चों और कुछ ख़ास दोस्तों को पार्टी में बुलाया। सूत्रों की माने तो दोनों को जन्मदिन पर सहज महसूस कराने के लिए तैमूर अली खान (करीना का बेटा), आदिरा (रानी मुखर्जी की बेटी), लक्ष्य कपूर (तुषार कपूर का बेटा), मीशा कपूर (शाहिद कपूर), अबराम (शाहरुख खान के बेटे) आदि पार्टी में मौजूद थे। पार्टी में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी उपस्थित थी। अन्य सितारों में शाहरुख, ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, वरूण धवन, दीपिका पादुकोण, मनीष मल्होत्रा आदि ने पार्टी में शिरकत की। आलिया और मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया बड़े ही प्यारे संदेश लिखकर यश और रूही को जन्मदिन की बधाई दी...

प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त फैशन में!

चित्र
प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टीको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इसमें अलेक्स पररिस की भूमिका में हैं। वह शो की शूटिंग के लिए अक्टूबर महीने से न्यूयॉर्क में डेरा डाले हुए हैं। उनका शो अगस्त 2018 से अमेरिका टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा। हाल ही की प्रियंक की पोस्ट को देखे तो ऐसा लगता है कि वह फैशन के नए नए ट्रेंड को आजमा रही हैं। अभी अभी उन्होंने अपने नई फ़ोटो न्यूयॉर्क से पोस्ट की है, जिसमें वह तेंदुए की डिज़ाइन का ओवरकोट पहनी हुई है, साथ में नीली जीन्स, सफेद जूते और काले चश्में में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस नई फ़ोटो का लुफ़्ट उठाइयें और फैशन पर अपने विचार दीजिये।

रणवीर सिंह और दीपिका की दूर कही समुद्र किनारे होगी शादी?

चित्र
बॉलीवुड के प्रेम पंक्षी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समय समय पर अपने प्रेम संबंधों में होने का अहसास करा चुके हैं|  वह दोनों कभी डिनर पार्टी या कभी दूरस्थ स्थानों पर छुट्टियाँ मनाते हुए दिखते हैं| खबरों की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे दूरस्थ किसी बाहरी या विदेशी धरती पर समुद्र किनारे शादी के बंधन में बंध सकते हैं|  दोनों को समुद्र बीच पर आनंद उठाना अच्छा लगता हैं|  शायद दोनों २०१८ के बीच में कभी परिणय सूत्र में बंध सकते हैं|  शादी में केवल बहुत ही नजदीकी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हो सकते हैं|  इनके भी दो रिसेप्शन होंगे|  एक मुंबई में और एक बंगलोरे में| इसकी अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं|  शायद इन ख़बरों से लगता हैं कि दोनों अनुष्का और विराट की स्टाइल में गुपचुप शादी की तैयारी में हैं| अब आगे देखते हैं कि आखिर क्या नया होने वाला हैं| 

सारा अली खान की पसंद केवल ए-लिस्टर!

चित्र
सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान की पहली फ़िल्म केदारनाथ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने में अभी वक़्त हैं। किंतु उनके घर के आगे निर्देशकों की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए कतार लगी हुई है। बीच में उनकी मुलाक़ात करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर जैसे फिल्मकारों से भी हुई थी। खबरों की माने तो बीच में उनको अनुष्का शर्मा के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ने भी संपर्क किया था। सूत्रों की माने तो सारा अली खान ने अभी तक सात बड़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट को ठुकरा दिया हैं। जबकि ये स्क्रिप्ट उनकी माँ अमृता सिंह की पसंद के बाद उन्हें सुनाई गई थी। यदि मीडिया सूत्रों की माने तो वह केवल शाहिद कपूर, हृतिक रोशन जैसे कद वाले अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने निर्माताओं को ये बात अच्छे से बता दी है कि वे अभी कुछ उन्ही फिल्मों में काम करेगी, जिसकी कहानी अच्छी होगी और जिसमें बड़ा सितारा होगा। पहले तो वह स्क्रिप्ट सुनना भी पसंद नही करती थी, किन्तु माँ अमृता के कहने पर अब सुनती हैं। वह फिल्मों को चुनने के मामले में आलिया भट्ट के नक़्शे क़दम पर चल रही हैं। वर्तमान में सा...