संदेश

करीना कपूर खान का जन्मदिन ख़ास दोस्तो के साथ!

चित्र
हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना जनदिन मनाया। आज वह 37 वर्ष की हो गई है। उनके जन्मदिन पर उनके पति सजिफ के अलावा उनकी बहन करिश्मा और ख़ास दोस्त उपस्थित थे। उन ख़ास दोस्तों में अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर दिख रहे थे। हमें करीना के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। हम उन्हें साँझा कर रहे हैं।

फ़िल्म पद्मावती की पहली झलक वाले पोस्टर में दीपिका पादुकोण!

चित्र
फ़िल्म पद्मावती के ट्रेलर और पोस्टर का सभी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म में दो कथित प्रेमियों को विपरीत रोल में लेने के बाद, फ़िल्म की चर्चा आम बानी हुई हैं। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के रूप में दिखने वाली है, वही दूसरी ओर रणवीर सिंह उनके विपरीत वाले खलनायक के अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में दिखेंगें। शाहिद कपूर राजा के रूप में दिखेंगें। आज फ़िल्म पद्मावती की टीम ने फ़िल्म के दो पोस्टर मीडिया में साँझा किये। दोनों ही पोस्टर में केवल दीपिका पादुकोण ही छाई हुई हैं। दीपिका को रानी पद्मावती के रूप में लाल रंग के घाघरा और चोली में दिखाया गया हैं। साथ मे वह काम मेकअप के साथ भारी आभूषणों में गजब ढा रही हैं। फ़िल्म पद्मावती के दो नए पोस्टरों का आनंद लीजिये।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहद निज़ी प्रेम जिंदगी का सनसनीखेज खुलासा!

चित्र
जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त बहुत ही व्यस्त चल रही हैं। इस समय उनके कुछ बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट के अलावा उन्हें यूनिसेफ की एम्बेसडर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई हैं। हाल ही में वह सीरियन बच्चों से मिली थी। उन्होंने यूएन में शांति पर दी हुई अपने भाषण को साँझा किया। प्रियंका ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान शांति के महत्व के बारें में बताते हुए कहा कि आजकल युवा पीढ़ी स्पष्टतौर पर सही निर्णय नही ले रही हैं। देखिए चारों तरफ़ विश्व में क्या हो रहा हैं। यह वही संसार है, जिसे आप अपने बच्चों के लिए छोड़कर जाने वाले हैं। चारों तरफ खाली पड़ी हुई बंजर भूमि, जहां पर लोग एक दूसरे से लड़ रहे हैं और रंगभेद के चलते शरीर के रंग के आधार पर एक दूसरे को मार रहे हैं। हम क्यों लड़ रहे हैं। हिम क्यों मासूम लोगों और बच्चों को मार रहे हैं। मैं हमेशा से शांति में विश्वास करने वाली रही हूं। बड़ी से बड़ी समस्या को बातचीत से हल करने की पक्षधर रही हूं। संसार की बहुत सी समस्याएं केवल बातचीत से हल की जा सकती हैं। मैं झगड़ने में विश्वास नही करती हूं। मैं योद्धा हूँ। मैं सही के लिए हमेश लड़ूंगी, किन्तु मै...

धमाकेदार बिग्ग बॉस 11 के प्रतियोगियों की संभावित सूची!

चित्र
रियलिटी शो बिग्ग बॉस 11 शुरू से ही मीडिया खबरों में बना हुआ हैं। चाहे वो फिर सलमान खान की मेज़बानी हो या फिर प्रतियोगियों की सूची। सलमान खान शीघ्र ही बिग्ग बॉस की मेज़बानी करते दिखेंगे। बिग्ग बॉस 11 के संभावित प्रतियोगियों के नाम इस प्रकार हैं। निया शर्मा: जमाई राजा से प्रसिद्ध हुई यह अभिनेत्री टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री है। वह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में दिखी थी। उनका बिग्ग बॉस 11 में आना संभावित हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी मैं इस बारें में कुछ नही कह सकती हूँ। जल्दी ही इस बारें में घोषणा करूंगी। गीता फोगाट:   स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान गीता फोगाट ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा लिया था। शो में उनके हैरतअंगेज कारनामे देखकर सभी दंग रह गए थे। उनका नाम भी संभावित बिग्ग बॉस 11 की सूची में हैं। आशा करते है कि वह इसका भाग बने और हमें उनके व्यक्तित्व की और जानकारी मिले। नीति टेलर:   टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने ग़ुलाम सीरियल से ख्याति पाई। वह पूर्व में कई विवादों में घिरी रही हैं। नीति ने बि...

श्रीदेवी की बेटियां खुशी और जहान्वी का एयरपोर्ट लुक!

चित्र
हाल ही में श्रीदेवी की बेटियां जहान्वी और खुशी कपूर दुबई से छुटियाँ मना कर लौटी। दोनों ही एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त बहुत ही सुंदर दिख रही थी। जहान्वी अपनी काली और खुशी अपनी गुलाबी ड्रेस में गजब ढा रही थी। दोनों का मॉडलिंग और एक्टिंग कैरियर आशान्वित और उज्वल दिख रहा हैं।

सोनम कपूर ने 2 नई फिल्मों की पुष्टि की!

चित्र
सोनम कपूर इस समय अपनी आफ़लता और फिल्मों को लेकर सातवें आसमान पर हैं। उनको नीरजा के लिए विशेष राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका हैं। वर्तमान में सोनम कपोइर अपनी होम प्रोडक्शन की फ़िल्म वीरें दी वेडिंग कर रही है। उनकी फिल्म पैडमैन की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। वह दत्त फ़िल्म में मेहमान भूमिका में दिखेंगीं। सोनम अपनी फिल्म पैडमैन में एक तबला वादक के रूप में दिखेंगीं। उन्हें मुक्ता मैदान रास्ते तबला का प्रशिक्षण दे रही हैं। सोनम अक्षय की दूसरी हीरोइन की भूमिका में दिखेंगीं। उनके अलावा फिल्म में राधिका आप्टे भी हैं। सोनम ने हाल ही पर ट्विटर पर लिखा कि मैंने दो फिल्मों के लिए हाँ की हैं। इसके बारें में बाद में बात करूंगी। उन्होंने अपनी खुद की फिल्मों में से ख़ूबसूरत और नीरजा को सबसे पसंदीदा फिल्में बताई। सोनम इस समय दिल्ली में वीरें दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं।