धमाकेदार बिग्ग बॉस 11 के प्रतियोगियों की संभावित सूची!


रियलिटी शो बिग्ग बॉस 11 शुरू से ही मीडिया खबरों में बना हुआ हैं। चाहे वो फिर सलमान खान की मेज़बानी हो या फिर प्रतियोगियों की सूची। सलमान खान शीघ्र ही बिग्ग बॉस की मेज़बानी करते दिखेंगे।
बिग्ग बॉस 11 के संभावित प्रतियोगियों के नाम इस प्रकार हैं।


निया शर्मा:
जमाई राजा से प्रसिद्ध हुई यह अभिनेत्री टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री है। वह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में दिखी थी। उनका बिग्ग बॉस 11 में आना संभावित हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी मैं इस बारें में कुछ नही कह सकती हूँ। जल्दी ही इस बारें में घोषणा करूंगी।





गीता फोगाट: 

स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान गीता फोगाट ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा लिया था। शो में उनके हैरतअंगेज कारनामे देखकर सभी दंग रह गए थे। उनका नाम भी संभावित बिग्ग बॉस 11 की सूची में हैं। आशा करते है कि वह इसका भाग बने और हमें उनके व्यक्तित्व की और जानकारी मिले।




नीति टेलर: 

टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने ग़ुलाम सीरियल से ख्याति पाई। वह पूर्व में कई विवादों में घिरी रही हैं। नीति ने बिग्ग बॉस द्वारा उनको संपर्क करने को सही बताया हैं। किन्तु उन्हें इसमें भाग लेने के लिए अभी निर्णय लेना हैं। 





नंदिश संधू: 

टीवी अभिनेता नंदिश संधू ने शो उतरन से ख्याति पाई थी। शो की अभिनेत्री रश्मि देसाई से उन्होंने शादी की। हाल ही में उनका रश्मि से अनचाहा तलाक हो गया। नंदिश ने बिग्ग बॉस द्वारा संपर्क करने को सही बताया। किन्तु उनके अनुसार उन्होंने अभी तक इस बारें में फैसला नही लिया हैं। शायद वह इसका हिस्सा नही बनेंगें। आगे देखते है क्या होता हैं।




कुणाल वर्मा: 

हाल ही में कुणाल वर्मा ने टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी से शादी करने का फैसला लिया है। वह शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। वह जल्दी ही अपनी पत्नी पूजा द्वारा निर्मित वेब सीरीज में दिखेंगें। जब उनसे बिग्ग बॉस के संपर्क करने के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी तक मुझे संपर्क नही किया हैं। यदि ऐसा होता हैतो मैं जरूर इस बारें में सोचूंगा।



वरुण सूद: 

रियलिटी शो रोडीज़ से प्रसिद्ध हुए वरुण सूद को बिग्ग बॉस ने संपर्क किया हैं। वरुण से जब इस बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे संपर्क किया गया है, किन्तु अभी इस बारें में कोई निर्णय नही लिया हैं। 







गौरव अरोड़ा: 

स्प्लिटविल्ला से प्रसिद्ध हुए गौरव ने हाल ही में अपना लिंग परिवर्तन कराया था और वह अब गौरी अरोड़ा बन गए हैं। उन्होंने ने भी बिग्ग बॉस द्वारा संपर्क करने को सही बताया। लेकिन उन्होंने भी अभी तक इस बारें कुछ तय नही किया हैं।






देवोलिना भट्टाचार्जी: 

चर्चित टीवी अभिनेत्री देवोलिना को भी बिग्ग ओस ने संपर्क किया हैं। अभिनेत्री से संबंधित एक निजी सूत्र ने बताया कि हां, बिग्ग बॉस ने संपर्क किया हैं, किन्तु अभी कुछ तय नही हैं। बिग्ग बॉस में हिस्सा लेने या न लेने के बारें में निर्णय लेने के पहले बहुत सी बातों के बारें में सोचना पड़ता हैं।





रिया सेन: 

प्रसिद्ध अभिनेत्री रिया सेन को भी बिग्ग बॉस ने संपर्क किया हैं। रिया सेन ने हाल ही में शादी की हैं। 










अब आगे देखते हैं कि बिग्ग बॉस की अंतिम सूची में कौन रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!