शिल्पा शेट्टी ने अपने संतुलित आहार और दिनचर्या के राज खोले!


आकर्षक और मनमोहक शिल्पा शेट्टी को कौन नहीं जनता हैं| फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम एक आदर्श स्त्री और आकर्षक तंदरुस्त शरीर की स्वामिनी के रूप में हैं|

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने संतुलित आहार के राज खोलते हुए बताया कि में आपको सबसे पहले एक मुख्य बात बता दूँ कि में परहेज पर विश्वास नहीं करती हूँ| बस में यही कहाँ चाहती हूँ कि मैंने अपनी जिंदगी के तौर तरीके में थोड़े से बदलाव किये हैं| में कहना चाहुनि कि आप अच्छा दमदार  ब्रेकफास्ट कीजिये| मेरा दिन सुबह ७:३० से चालू होता हैं और रात ७:४५ पर समाप्त हो जाता हैं| इसके बाद में कुछ भी नही खाती हूँ| बस यही मेरी सबसे बड़ी जीवन की दिनचर्या हैं|



जब शिल्पा से दिनभर के भोजन के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरा आहार बहुत ही स्पष्ट हैं| मैं दिनभर में तीन बार दमदार भोजन करती हूँ और बीच में दो बार नाश्ता करती हूँ| मेरा सबसे पहला भोजन फाइबर से युक्त खिचड़ी या पानी में ओट्स लेती हूँ जिसमें गुड़ और शहद के साथ थोड़ा सा दूध छिड़का हुआ रहता हैं| मैं सप्ताह में दो बार ही कसरत करती हूँ, जबकि लोग सोचते होंगे कि मैं बहुत ज्यादा कसरत करती हूँ| मैं अपनी कसरत सुबह ९ से १० के बीच करती हूँ, जब मेराबेटा स्कूल गया होता हैं| कसरत के तुरंत बाद, मैं प्रोटीन से युक्त नाश्ता लेती हूँ जिसमें एक अंडा और अत्यधिक फाइबर वाले मल्टीग्रैन वाले टोस्ट खाती  हूँ| उसके बाद, मैं नारियल के दूध और शक्कर की चाय पीती हूँ| मैं दोपहर का भोजन १२ से १ के बीच में लेती हूँ जिसमें ब्राउन या सादे चावल के साथ चिके या फिश खाती हूँ| मैं साथ में कच्ची  गाजर और ककड़ी लेती हूँ| कभी कभी मैं दोपहर के भोजन के साथ बटरमिल्क भी ले लेती हूँ|



जैसे सभी को कभी कभी मीठा खाने की इक्षा होती है तो इस पर शिल्पा ने कहा कि में कभ कबहि एक गुड़ का टुकड़ा या फिर चिक्की का एक टुकड़ा खाती हूँ|

आगे शिल्पा ने बताया कि  मैं वर्षों से कार्बोहैड्रेट कम और प्रोटीन ज्यादा लेती हूँ| मैं  मीटिंग के बाद ४ से ५ के बीच नाश्ता करती हूँ, जिसमें एक आमलेट या फिर चीज़ का टुकड़ा या फिर नट्स रहते हैं| वास्तव में अंडे पूर्ण खभोजन का काम करता हैं, क्योंकि ये आपकी भूख मिटा देता हैं| मैं अभी तक यही आहार और दिनचर्या अपनाते आ रही हूँ| ऐसा ही करके, मैंने प्रेगनेंसी के बाद अपना ३२ किलोग्राम वजन घटाया! मैं ३ या ४ अंडे खाती थी| दो अंडे दिन में और दो अंडे शाम को लेती थी| रात में एक अंडे का पीला भाग खाती थी| में अपना रात का खाना ७:३० या ७:४५ पर बेटे के साथ खाती हूँ| राति के भोजन में बार्ली की सलाद या फिर उबला हुआ बीटरूट (शलजम) शामिल रहता हैं| रात में हमेशा प्रोटीन से युक्त सलाद और सूप रहता हैं| इसके बाद में कुइछ भी नहीं खाती हूँ| यदि मुझे किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जाना हैं तो मैं हमेशा घर से रात का भोजन करके जाती हूँ| यदि कभी कभी मुझे सुबह २ बजे तक रूकना पड़ता हैं तो मैं कुछ प्रोटीन से युक्ता नाश्ता ले लेती हूँ|



आगे बात करते हुए जब रात  के खाने और सोने के समय के बीच के अंतर के बारें में पूछा तो शिल्पा ने बताया कि में ३ घंटे के अंतर की सलाह दूँगी| यदि आप मांसाहारी हैं तो ३ घंटे भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त हैं| कई बार मेरा दमदार नाश्ता हो जाता है तो खिचड़ी नहीं होने पर मूसली के साथ बादाम का दूध ले लेती हूँ|

जब उनसे जीऍम आहार के बारें में पूछा तो शिल्पा ने बताया कि आहार के कई तरीके होते हैं जैसे कुछ काइनेटिक अपनाते हैं तो कई जीऍम अपनाते हैं| में इन सभी की सलाह नहीं दूँगी| में तो एक सयंमित और साधारण जिंदगी जीती हूँ| आपका दॄष्टिकोण आधुनिक होना चाहिए किन्तु जीवन पुराणी पद्धति के अनुसार होना चाहिए|

शिल्पा ने आगे बताय कि मुझे व्रत रखना पसंद नहीं हैं| मैं केवल नवरात्र में अंतिम दिन व्रत रखती हूँ| मुझे करवाचौथ पर व्रत रखना बिलकुल पसंद नहीं हैं| किन्तु वही एक दिन जिस दिन में एक पंजाबी से शादी करने के लिए खेद जताती हूँ|



आप सभी शिल्पा शेट्टी के जैसे फिगर की तमन्ना रखते है| आप सोचते होंगे कि शिल्पा अपनी दिनचर्या और आहार के साथ कभी कभार धोखा नहीं करती होंगी| इस प्रश्न का उत्तर देते हुए शिल्पा ने कहा कि मैं रविवार के दिन अपनी संतुलित आहार दिनचर्या का अनुसरण नहीं करती हूँ| मैं इस दिन बहुत कुछ खाती हूँ| मेरे भोजन में बूटेर चिकन, बिरयानी, पूरनपुरी और पानी पूरी शामिल रहती हैं| मैं स्वस्थ रहने की सलाह देती हूँ किन्तु सप्ताह में एक दिन मन में जो आये वो खाना चाहिए अन्यथा हमारा शरीर एक ही प्रकार के भोजन से परेशान हो जायेगा|

आप सभी को शिल्पाजी के डाइट मंत्र कैसे लगे, कृपया नीचे अपने विचार लिखे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!