मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

जग्गा जासूस जितनी मेरी फिल्म है, उतनी कटरीना की! जानिए रणबीर कपूर ने ऐसा क्यों कहा?


रणबीर कपूर इन दिनों बहुत खुश हैं। हाल ही में रणबीर ने महाराष्ट्रीयन ऑफ दी ईयर अवार्ड समारोह में आउटस्टैंडिंग एंटरटेनर ऑफ दी ईयर का अवार्ड जीता। रणबीर अभी संजय दत्त बायोपिक फ़िल्म कर रहे हैं। रणबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय दत्त बायोपिक 60% पूरी हो गई है। जबकि जग्गा जासूस की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फील। डालने निर्धारित दिनांक 14  जुलाई को ही प्रदर्शित होगी।

जब उनसे जग्गा जासूस का कटरीना के साथ प्रमोशन की बात पूँछी तो रणबीर ने कहा कि कल जग्गा जासूस की शूटिंग के अंतिम दिन था। में जैसे सोच था, वैसी ही फ़िल्म बनी है। में पहली बार इस फ़िल्म के माध्यम से निर्माता भी बनकर आ रहा हूँ। मुझे लगता है कि हर एक मेरी फील को सहायता और प्यार देगा। दर्शकों को भी बहुत पसंद आएगी। यह फ़िल्म जितनी मेरी है, उतनी ही कटरीना की है। कटरीना इस फ़िल्म में बहुत मेहनत की है। हम दोनों ही इस फ़िल्म को प्रचारित करेंगे। हमने यह फ़िल्म बहुत ही प्यार और संजीदगी से बनाई है। इसे हम समय पर और अच्छी तरह से प्रदर्शित करेंगे।

इस अवसर पर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त बायोपिक के लिये रणबीर कपूर के अनुशासन और समर्पण भावना की तारीफ की। हिरानी के अनुसार रणबीर ने आज तक कोई शिकायत नही की। वह शूटिंग पर समय पर आते है और समय के पाबंद है।

जब एक पत्रकार ने आमिर खान और रणबीर के बीच हुई अनबन के बारे में हिरानी से पूछा तो वह जवाब देने में असहाय महसूस कर रहे थे। तभी रणबीर ने तपाक से बोलते हुए कहा कि में आमिर से थोड़ा लंबा हूँ, केवल यही बात है, और कुछ नही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...