बुधवार, 26 अप्रैल 2017

राजामौली ने मुझें औरत की जिंदगी के हर पहलू का जीने का मौंका दिया, अनुष्का शेट्टी ने कहा!









दक्षिण अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आने वाली फिल्म बाहुबली 2 में देवसेना का चरित्र निभा रही है। अनुष्का अपने पूर्ण औरत की जिंदगी के रोल को लेकर निर्देशक राजामौली की प्रशंसा करने से थक नही रही हैं। उनके अनुसार , राजामौली ने उन्हें औरत की जिंदगी के हर पहलू को जीने का मौका दिया।

अनुष्का ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैं सोचती हूँ कि राजामौली ने मुझे पूर्ण औरत की जिंदगी जीने का अवसर दिया| एक जवान औरत से एक औरत... फिर एक माता... बहुत ही सुन्दर था| 

जब अनुष्का से पूछा  कि  कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा तो उन्होंने कहा कि क्यों के बारें में बताना, इतनी मांगी फिल्म के साथ नाइंसाफी होगी|  इस फिल्म की कहानी जिस तरह से लिखी गई हैं, स्क्रीन प्ले बनाया गया हैं, और जिस तरह से फ़िल्माया गया है, वास्तव में सबसे खूबसूरत पल थे| इस फिल्म से भावनात्मक लगाव बहुत गहरा हैं| वो सभी लोग जो हमारे साथ काम कर रहे थे, वो भी इस फिल्म का जादू सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं|  

इस फिल्म में अनुष्का दो चरित्र भूमिकाएं निभा रही हैं| एक प्रभास की प्रेमिका और दूसरे प्रभास की माँ का चरित्र निभा रही हैं|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...