सोमवार, 10 अप्रैल 2017

सलमान ने दोस्ती की खातिर सार्वजनिक किया "फू"!




यदि दोस्ती निभाना सीखना है तो हमारे बॉलीवुड के महानायक सलमान खान से सीखिए। वह अपने सोशल मीडिया माध्यमों से अपने दोस्तों की फिल्में किसी न किसी तरह से प्रचारित करते रहते है।

हाल ही में सलमान खान ने अपने प्रिय अभिनेता-निर्देशक दोस्त महेश मांजरेकर की आने वाली फिल्म "फू" के पहले पोस्टर को अपने ट्वीटर एकाउंट पर सार्वजनिक किया। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सैराट फ़िल्म के अभिनेता आकाश थोसार हैं, जो कि लोगों की दिलों की धड़कन बने हुए है। सलमान ने पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा कि सैराट थ्रोब #आकाश थोसार इस बैक विथ @मांजरेकरमहेश'स #फू।

पोस्टर पर रॉक आन का उंगलियों से इशारा करते हुए "ही इज बैक" के साथ दिनांक 2 जून 2017 लिखा हुआ है।
पूर्व में फ़िल्म सैराट ने ढेरों इनाम और लोगों की प्रशंसा बटोरी थी। आकाश थोसार इसी फिल्म से खबरों में छाए थे। फ़िल्म की लोकप्रियता और कहानी देखकर फिल्मकार कारण जोहर इस फ़िल्म का हिंदी रीमेक बनाने के लिए प्रेरित हुए है।

यदि सलमान की बात करें तो वह अली अब्बास जफर की फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा हैं में आ रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ कटरीना कैफ दिखेंगी जो कि फ़िल्म एक था टाइगर की सीक्वल फ़िल्म है। या फ़िल्म दिसंबर 2017 में प्रदर्शित होगी। भाईजान की दूसरी फिल्म कबीर खान निर्देशित ट्यूबलाइट आ रही है, जिसमें उनके साथ चीनी अभिनेत्री झू झू नज़र आएंगी। यह फ़िल्म 2017 में ईद पर सिनेमाघरों में लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...