सोनाक्षी सिन्हा को मिला ऋचा चड्ढा का साथ! जानिए क्यों?

बॉलीवुड में निजी तौर पर कोई न कोई हंगामा सुनने में आता है।

हाल ही में गायक कैलाश खेर ने जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का विरोध किया। जिस कारण बॉलीवुड में एक और विवाद खड़ा हो गया हैं। सोनाक्षी के शामिल होने के विरोध में कैलाश के संग अरमान मालिक पक्ष में खड़े दिखे। इस कारण अरमान और सोनाक्षी के बीच ट्विटर पर बहुत ही गरमागरम बहस हुई।

इस विवाद में कुंदते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में बोलती दिखी। जब ऋचा से प्रश्न पूछा कि क्या गायक को केवल गाना चाहिए और अभिनेता को केवल अभिनय करना चाहिए। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए ऋचा ने कहा कि इसमें सत्यता नही हैं। में ऐसा नही सोचती हूं। कितने अच्छे गायक जैसे सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, मोनाली थाजुर आदि ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ऐसे बहुत सारे सुंदर गायक हैं जो अभिनय भी कर सकते है और ऐसे बहुत सारे अभिनेता है, जो बहुत अच्छा गया सकते हैं। कलाकार हमेशा कलाकार होता हैं।

ऋचा चड्ढा ने आगे बताया कि लोगों को पर्याप्त स्वतंत्रता होनी चाहिए। लोगों को पेंटिंग, नृत्य या गायन, जो भी पसंद हो, चुनने का अधिकार होना चाहिए। मैं ऐसा सोचती हूँ कि कोई कलाकार किसी गायक का स्थान नही ले सकता हैं, क्योंकि गायक के साथ उसकी रियाज़ करने की वर्षों की तपस्या जुड़ी रहती हैं।

इस विवाद का कारण, सोनाक्षी का ट्वीट था , जिसमें सोनाक्षी ने अरमान को ट्वीट करते हुए कहाँ कि सुरक्षित कलाकार को नए कलाकारों को उनकी योग्यता निखारने और सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहिए। कला के किसी भी रूप को दबाना नही चाहिए।

खबरों की माने तो शायद सोनाक्षी कार्यक्रम में परफॉर्म नही करने वाली हैं, जिसके कारण यह विवाद हुआ था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!