प्रियंका ने अक्षय कुमार के राष्ट्रीय पुरस्कार के विवाद से पल्ला झाड़ा!


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के 64वे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के जीतने पर उत्पन्न हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा हैं। अक्षय कुमार को फ़िल्म रुस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार दिया गया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार के ज्यूरी के रूप में प्रियदर्शन मुख्य थे। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को अवार्ड, उनकी फिल्में एयरलिफ्ट और रुस्तम के लिए दिया गया। किन्तु अवार्ड की नियम पुस्तिका के अनुसार केवल एक ही फ़िल्म के लिए अवार्ड दिया जा सकता है, इसलिए फ़िल्म रुस्तम के लिए उनका नाम चुना।

आज जब बेवॉच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा से इस विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं तो अमरीका में थी, तो मुझे कुछ पता नही।

प्रियंका द्वारा निर्मित फ़िल्म वेंटीलेटर ने 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार जीते। इस पर प्रियंका से पूछने पर, वह बोली कि मुझे थ्री अवार्ड्स मिले, ये पता हैं मुझे।

पूर्व में जब इस विवाद के बारे में अक्षय से पूछा था तो उन्होंने कहा था कि मैं पिछ्ले 25 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूँ। हर बार जब कोई ये अवार्ड जीतता हैं , तो विवाद खड़ा होता है कि कौन इसके लायक था। मैंने 25 वर्षों के बाद यह जीता। किन्तु आप लोग सोचते हैं कि में इसके लायक नही हूँ तो वापिस ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!