बुधवार, 26 अप्रैल 2017

कटरीना कैफ आज से इंस्टाग्राम पर!

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोशल मीडिया को बहुत ज्यादा पसंद नही करती है। किंतु कुछ समय पूर्व उन्होंने फेसबुक पर धमाकेदार एंट्री की थी। अब बहुत विचार करने के बाद कटरीना कैफ अब 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट चालू करेंगी और हम कुछ उनकी धमाकेदार एंट्री की आशा कर रहे हैं।

हाल ही के एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि कैसे उन्हें सोशल मीडिया से प्यार हो गया। में इस वक़्त दो फिल्मों जग्गा जासूस और टाइगर ज़िन्दा हैं के कारण बहुत व्यस्त हूँ। जग्गा जासूस शीघ्र ही प्रदर्शित होगी। मैं ऑफिशली इंस्टाग्राम पर एंट्री करने की तैयारी कर रही हूँ।

कैटरीना ने आगे बताया कि पहले मैं सोशल मीडिया को अच्छा नही समझती थी। किन्तु इसमें कुछ मज़ेदार लग रहा है। सामान्यतः जब आप कोई चीज़ को बहुत बड़ा बना लेते हो तो वह तुम्हारे लिए और बड़ी होती जाती है। जब आप स्विमिंग पूल में गहरे में कूंद जाते है तो उसमें भी मजा आने लगता है। आप को अपनी आवाज़ रखने के लिए प्लेटफार्म होना जरूरी है, जहाँ आप अपने बारें में खुलकर बोल सकें और अपने प्रशंसकों से भावनात्मक रूप से जुड़ सके। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर आप अपने बारे में हद तक बात सकते है और यह अपने नियंत्रण में है। यह उससे तो बेहतर है कि कोई दूसरा अपने बारें में बताये। यह चीज़ आजकल मीडिया में हो रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...