जब प्रियंका को गुस्सा आता है तो ठेठ देशी हो जाती उनकी बोली!



प्रियंका चोपड़ा आज की तारीख में सबसे व्यस्तम अभिनेत्री हैं। आजकल उनकी जिंदगी भारत और अमेरिका के बीच में झूल रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री को जब गुस्सा आता है या भावनात्मक होती है तो वह ठेठ देशी भाषा में बोलना चालू कर देती हैं।

प्रियंका इस वक़्त अमेरिकन शो कुण्टिको में अलेक्स पररिष और फ़िल्म बेवॉच में विक्टोरिया का चरित्र निभा रही हैं। क्या दोनों चरित्रों का प्रियंका के व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ रहा हैं? यह सोचनीय है।

इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं ऐसा बहुत समय से कर रही हूं। आप सोचिये जब में बाजीराव मस्तानी कर रही थी, उसी वक़्त में कुण्टिको शो भी कर रही थी। मुझे लगता है कि अलेक्स पर प्रियंका का व्यक्तित्व हावी होता दिखता है।

प्रियंका ने कहा कि कभी ऐसा समय भी आये कि मैं अलेक्स के संवाद भारतीय भाषा के उच्चारण में कहूँ। उस वक़्त मेरा संवाद निर्देशक याद दिलाये कि मैं अमेरिकन गर्ल का चरित्र निभा रही हूं। इसलिए में अपना उच्चारण सही रखूं। आपको बताऊँ कि जब मैं बहुत भावनात्मक रहती हूं या फिर बहुत गुस्से में रहती हूं तो मेरी भाषा ठेठ देशी हो जाती हैं। मेरे उच्चारण में ठेठ देशीपन आ जाता हैं।

उन्होंने आगे कहा कि में दुनिया में कही भी घूमती रहू, मुझे भारत ही पसंद हैं। में ह्रदय से भारतीय हूँ और भारत की संस्कृति को विकसित और विस्तृत करना चाहती हूं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!