आलिया ने शाहिद और मीरा को अरेंज्ड मैरिज का आदर्श बताया।






वर्तमान में आलिया भट्ट बेहद सफलतम अभिनेत्रियों की गिनती आती हैं। आलिया की कुछ समय पूर्व प्रदर्शित हुई फ़िल्म बद्रिनाथ की दुल्हनिया ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। निज़ी जीवन में आलिया भट्ट का नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़ा जा रहा हैं। किंतु दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते को सार्वजनिक स्तर पर स्वीकार नही किया है। लेकिन दोनों ही कई कार्यक्रमों और पार्टियों में साथ साथ नज़र आते हैं। दोनों की व्यक्तिगत घनिष्ठता और प्रगाढ़ता लाज़वाब हैं।

जब एक साक्षात्कार के दौरान आलिया से निकट भविष्य में शादी करने के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरी शादी अभी दूर की बात हैं। मैं केवल 24 वर्ष की हूँ। मुझे बच्चें बहुत पसंद हैं। मुझे अपने बच्चें चाहिए। किन्तु इस सब के लिये आपको अपने जीवनसाथी से सहमति होना आवश्यक हैं। ऐसा नही हैं कि उत्तेजना में सब हो जाएगा।

जब आलिया से आज के सामाजिक माहौल में शादी के बारे में पूछा तो आलिया ने कहा कि इसे में दो तरीकें से देखती हूँ। मैं शादी के खिलाफ नही हूँ। आप शाहिद और मीरा को देखिए, दोनों एक साथ कितने खुश और प्यारें हैं। दोनों ही अरेंज्ड शादी के लिए एक आदर्श उदाहरण हैं। शादी एक जीवनभर का वचन होता हैं।जीवन में संबंध समय के साथ बदलते और विकसित होते है। किन्तु जीवन के हर उतार चढ़ाव को सफलतापूर्वक पार करने के लिए एक भावनात्मक लगाव और समझ होना चाहिए।

आलिया ने आगे बताया कि मेरे पिताजी की पहली शादी सफल रही किन्तु दूसरी शादी बहुत ही शानदार और सफलतम रही। मैंने कई लोगों की पहली शादी असफल होते देखा हैं। किन्तु वे दूसरी बार फिर से कोशिश करते हैं। में इसमें कोई गलत नही मानती हूँ। यह बहुत ही पेंचीदा मामला होता हैं। आप जिंदगी में कई बार सही भी होते हैं तो कई बार आप गलत भी रहते हैं। इसी कारण कोई भी निष्कर्ष पर पहुंचने के पहले अच्छी तरह से सोचने की जरूरत होती है। तुम्हे अच्छी तरह से जानना चाहिए कि आप आखिर चाहते क्या है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले जीता!

शाहरुख खान ने डीजे गणेश को 'सबसे बेहतरीन दिवाली गिफ्ट' दिया!

डीजे गणेश: संगीत के पीछे का उस्ताद!