शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

ट्विंकल खन्ना ने पेडमैन की टीम से नाराज़गी की अफवाह पर मीडिया को लताड़ा!


पूर्व के अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि ट्विंकल खन्ना एक हाजिर जवाब अभिनेत्री हैं|  वह लोगों को उन्ही की भाषा में जवाब देना अच्छी तरह से जानती हैं|  फिल्मों की दुनिया से अपने व्यवसायिक जीवन की शुरुआत करने वाली राजेश खन्ना और डिंपल कपड़िआ की सुपुत्री ट्विंकल ने आज लेखन जगत में अपना एक मुकाम पा लिया हैं, जो कि सबके लिए प्रेरणादायक हैं| हाल ही में उन्होंने अपने जीवन में एक और व्यवसाय को जोड़ लिया हैं|  वह वर्तमान में अपने पति अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फिल्म पेडमैन की निर्माता बनकर आ रही हैं|

यह फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव के उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनंथम की जिंदगी पर आधारित हैं| इस उद्यमी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटरी नैपकिन की जागरूकता के लिए सबसे सस्ती सेनेटरी नैपकिन अर्थात सेनेटरी पैड का निर्माण करने वाली मशीन का अविष्कार किया|

आज ही उनकी फिल्म पेडमैन के बारें में खबर छपी कि ट्विंकल अपनी पेडमैन की टीम से नाराज़ चल रही हैं| सूत्रों के अनुसार एक डेली ने छपा कि ट्विंकल खन्ना अब कर्जे में डूब गयी है| वह अपने प्रोडक्शन टीम की असफलता पर चुप हैं जो कि फिल्म के बजट को नियंत्रित नहीं रख सके|  फिल्म के लिए उन्होंने कुछ अन्य कर्जदाताओं से कर्ज लिया हैं| यह तक कहा गया हैं कि प्रोडक्शन टीम, ट्विंकल के प्रोडक्शन में हाथ आजमाने पर नाखुश हैं|  

इन अफवाहों पर ट्विंकल ने मीडिया को गलत खबरें छापने पर व्यंगात्मक लहजे में लताड़ लगते हुए कहा कि जब आप इतना बड़ा उपन्यास लिख रहे हैं तो अपनी काल्पनिकता से यह विशेष बात भी जोड़ दे कि मैंने इसके लिए मंगलसूत्र तक बेच दिया और पेडमैन, पुतिन पर आधारित फिल्म हैं|

हमें लगता हैं कि ट्विंकल ने अपने परिहासयुक्त जवाब से अफवाहें फैलाने वालों को चित कर दिया|

इस सम्बन्ध में आप, अपने विचार नीचे लिखे|   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...