सोमवार, 4 सितंबर 2017

माधुरी का संगीत की दुनिया में अपने पहले एल्बम फ़िल्म स्टार से पदार्पण!



हिंदी फ़िल्म जगत की नृत्य की देवी और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने अपने कैरियर को नया अवसर देते हुए संगीत जगत में अपने पहले एल्बम फ़िल्म स्टार से दमदार पदार्पण करने को तैयार हैं। इस एल्बम का इकलौता गाना तू है मेरा अपने प्रशंसकों को समर्पित किया हैं।

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने साक्षात्कार में बताया कि संगीत मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। मैं बहुत ही खुले दिमाग से जिंदगी इस हिस्से को बड़े जश्न और अपने प्रशंसकों को आभार देने के साथ प्रस्तुत करना चाहती थी। यह उन प्रशंसकों के लिए है, जिन्होंने मुझें असीम प्यार और बिन मांगे सहयोग किया। मेरे लिए इससे अच्छा क्या होता कि मैं अपने प्रशंसकों की प्रशंसा के साथ इसे शुरू करूं।

यह गाना एक शास्त्रीय लोक संगीत और पश्चिमी पॉप के बोल के साथ एक बेजोड़ संलयन संगीत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...