बुधवार, 27 सितंबर 2017

टीवी अभिनेता गौतम रोड़े शादी की तैयारी में!

टीवी अभिनेता गौतम रोड़े ने टीवी शो सरस्वतीचंद्र से ख्याति पाई थी|  अब वह ४० वर्ष के हो गए है और अगले वर्ष शादी की तैयारी में हैं|  वर्तमान में, वह अपने टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण की सह कलाकार पखुरी अवस्थी से डेटिंग कर रहे है|

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान एक पोर्टल को बताया कि मैं जल्दी ही जिंदगी में घर बसाऊंगा|  मैं यह नहीं कह रहा कि मैं किसी को देख रहा हूँ|  मैं इस बारें में आधिकारिक तौर पर अपने वक्तव्य के साथ आऊंगा| मेरी जिंदगी में चीज़ों को आगे बढ़ने दीजिये और बात शादी तक आने दीजिये|  मैं अगले वर्ष शादी करूंगा| अब तो कर लेना चाहिए, नहीं तो गाडी छूट जाएगी| 

वर्तमान में, गौतम रोड़े फिल्म अक्षर २ में ज़रीन खान के साथ दिखेंगें| वह फिल्म के प्रचार प्रेशर में व्यस्त हैं|  अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म २००६ की फिल्म अक्षर का अगला भाग हैं|  फिल्म में मोहित मदान  और अभिनव शुक्ला भी हैं| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...