बुधवार, 13 सितंबर 2017

प्रियंका को सिक्किम पर बयानबाज़ी करने पर प्रशंसकों की फटकार!

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी निर्मित फ़िल्म पहुना: द लिटिल विज़िटर्स को टोरनोटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में लेकर पहुँचीं। 

फ़िल्म के बारें में प्रियंका ने बताया कि भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के बारें में ज्यादा देखने को नही मिलता हैं। इस कारण वहां घूमने के लिए ज्यादा लोग नही आ पाते हैं। किन्तु यह क्षेत्र स्वर्ग का हिस्सा हैं। फ़िल्म पाकी द्वारा कही गई कहानी बहुत अच्छी तरह से दिखाई गई हैं।

टोरनोटो में एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने बताया कि सिक्किम, भारत का छोटा सा पूर्वोत्तर राज्य हैं। वहां पर उनकी खुद की फ़िल्म इंडस्ट्री नही है और न ही किसी ने वहां पर फ़िल्म बनाने की सोची थी। पाहुना उस क्षेत्र की पहली फ़िल्म है, जहां विद्रोत्मक अर्थात उग्रवाद जैसा माहौल हैं।

प्रियंका के सिक्किम पर इस बयान को प्रशंसकों ने आड़े हाथों लिया और प्रियंका को इस बात पर लताड़ा।

एक प्रशंसक ने लिखा कि सिक्किम और उग्रवाद... सुनने में बड़ा अजीब लगता हैं। क्योंकि यह सबसे शान्तिप्रय राज्य हैं।

दुसरे प्रशंसक ने लिखा कि पर्यटन खाना और कमाई का साधन हैं|  आपके बयान ने इस पर नकारात्मक प्रभाव डाला हैं | अपनी जिम्मेदारी को समझे|

एक ओर प्रशंसक ने कहा कि सिक्किम केवल एक ऐसा राज्य है, जो की सबसे ज्यादा शांत क्षेत्र का दावा कर सकता हैं|

आगे देखते हैं कि इस पर प्रियंका की क्या प्रतिक्रिया आएगी|   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...