रविवार, 24 सितंबर 2017

मेरी फ़िल्म न्यूटन के साथ जो भी कुछ अच्छा हो रहा है, वह मेरी माँ के आशीर्वाद की वजह से है, राजकुमार राव ने कहा!



राजकुमार राव ने अपनी फिल्म न्यूटन की शूटिंग के दौरान अपनी माँ को खो दिया था। हाल ही में उनकी फिल्म न्यूटन भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक फ़िल्म हैं। इसमें राजकुमार राव को अपनी माँ का आशीर्वाद और उनके सितारे के रूप में दिशा निर्देश से हो रहा दिखता हैं।

हाल ही में राजकुमार राव ने बताया कि न्यूटन के साथ जो भी अच्छा हो रहा हैं। वह मेरी स्वर्गीय माँ का आशीर्वाद हैं। मैं इस पर विश्वास करता हूँ।

इस फ़िल्म में राजकुमार राव एक सरकारी क्लर्क की भूमिका में है, जो कि चुनावी डयूटी पर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के जंगलों में जाता हैं।

राजकुमार ने बताया कि पहले बर्लिन में जीते, फिर हांगकांग में। वहां पर बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अब ऑस्कर के लिये चुना जाना। यह सब माँ के कारण हो रहा हैं। वह ऊपर से मेरे ऊपर नज़र रखे हुए हैं। उसका आशीर्वाद हमेशा से मेरे साथ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...