बुधवार, 6 सितंबर 2017

"यह मेरा सच्चा प्यार है, इसे मैं बहुत पक्का संबंध कह सकती हूँ" आलिया भट्ट ने कहा!


अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय पटियाला में अपनी मेघना गुलज़ार निर्देशित फिल्म राज़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म उपन्यास "कालिंग सहमत" पर आधारित हैं। इसे हरिंदर सिक्का ने लिखा हैं। यह फ़िल्म 2018 में 11 मई को सिनेमा घरों में लगेगी। आलिया भट्ट अपने घर से एक महीने से दूर है और 24 वें जन्मदिन पर घर पर लाई प्यारी बिल्ली एडवर्ड भट्ट की कमी महसूस कर रही हैं। वह उससे मिलने के लिए आतुर हैं।

आलिया ने इस संबंध में बताते हुए कहा कि वह सितंबर के अंत तक कि घर पहुंच पाएंगी। कई लोग विश्वास नही करेंगे कि मैं बीच मे कुछ दिनों के लिए अपनी बिल्ली एडवर्ड से मिलकर आई, ताकि कही वह मुझे भूल न जाये। पटियाला की शूटिंग के बाद मुझे अगले शेड्यूल के लिये कश्मीर जाना हैं। इस अंतराल में मुझे कुछ दिन अपनी बिल्ली एडवर्ड के साथ बिताने को मिलेंगें।

आलिया भट्ट का सोशल मीडिया एकाउंट अपनी बिल्ली एडवर्ड के फोटो से भरा रहता हैं। इस पर आलिया ने कहा कि यह मेरा सच्चा प्यार हैं। यह एक प्रकार का प्यार है, जो मेरे पास हैं। मैं इसे कह सकती हूं कि यह मेरा पक्का संबंध हैं।

आलिया की आने वाली फिल्में राजी के अलावा ड्रैगन और गुल्ली बॉय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...