सोमवार, 25 सितंबर 2017

मेरी गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ नज़दीकी से हनीप्रीत असहज थी, राखी सावंत ने कहा!

राखी सावंत ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की कि वह गुरमीत राम रहीम की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत इंशा का किरदार डेरा सच्चा सौदा के मुखिया पर बन रही फिल्म में निभाएंगी। फ़िल्म का नाम अब होगा इंसाफ होगा, जो कि राम रहीम और उनकी बेटी हनीप्रीत इंशा के संबंधों पर आधारित रहेगी।

मीडिया में वायरल हुई एक साक्षत्कार के अनुसार राखी ने राम रहीम से मीटिंग के बारें में बताते हुए कहा कि मैं गुरमीत राम रहीम और उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत को साढ़े तीन साल से जानती थी। उन्होंने मुझें अपने जन्मदिन पर गुफा में आमंत्रित किया था। हनीप्रीत मेरी राम रहीम के साथ नज़दीकी देखकर असहज थी। उसे डर था कि कही मैं बाबा से शादी करके उसकी सौतन न बन जाऊं। मैं उस वक़्त बाबा द्वारा उनकी शिष्याओं का शोषण और पुरुष भक्तों को नपुंशक बनाने की हकीकत से अनभिज्ञ थी।

राखी ने आगे बताया कि मैं अपनी फिल्म में बहुत से नई बातों का खुलासा करूंगी, जिन्हें कोई भी नही जानता। मैं बताऊंगी, क्यों हनीप्रीत बाबा की इतनी बड़ी भक्त बनी। बाबा ने हनीप्रीत के साथ संबंध होने के बाद भी शादी क्यों कराई।

अब आगे देखते है कि राखी सावंत की फ़िल्म क्या क्या ख़ुलासे करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...