रविवार, 17 सितंबर 2017

अनुष्का को प्रधानमंत्री का "स्वच्छता ही सेवा" के लिए आमंत्रण!

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को "स्वच्छता ही सेवा" के अभियान के लिए आमंत्रित किया। उनके अनुसार अनुष्का के इससे जुड़ने से कई अन्य लोग इससे जुड़ने के लिए प्रेरित होंगें।

अनुष्का शर्मा जो कि पहले से ही स्वच्छता भारत अभियान से जुड़ी हुई है, ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 67वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की शुभकामनायें। मुझें "स्वच्छता ही सेवा" के लिए आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद।

अनुष्का ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजा पत्र भी साँझा किया, जिसमें उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारें में बताते हुए जुड़ने के लिए आग्रह किया।

अनुष्का ने एक ओर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं स्वच्छता भारत अभियान का हिस्सा बनके गौरान्वित महसूस कर रही हूं। मैं स्वच्छता ही सेवा के प्रयास के लिए अपना सबसे उत्तम दूंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...