सोमवार, 25 सितंबर 2017

मैं हमेशा से फैशन में रहनेवाली लड़की हूँ, भूमि पेडनेकर कहा!

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि मैं हमेशा से फैशन में रहने वाली व्यक्ति हूँ। मैं वर्तमान में जिस तरह के किरदार निभा रही हूँ, उससे लोगो ने अनुमान लगा लिया हैं कि मैं फैशन वाली अर्थात् स्टाइल में रहने वाली लड़की नही हूँ। मैं एक शहरी लड़की हूँ और हमेशा फैशन के साथ चलती हूँ। हाल ही में मेरी फिल्में अच्छा कर रही हैं, इसलिए लोग मुझ पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। जबकि मैं तैयार होने में सबसे ज्यादा वक्त लेने वाली लड़की हूँ।

भूमि ने आगे बताया कि लोग मुझसे ये आशा नही रखते है, क्योंकि मैं उस तरह की फ़िल्म कर रही हूँ। लेकिन थोड़े समय में वह समझ जाएंगे कि यह केवल एक किरदार है, जिसे मैं निभा रही हूँ।

भूमि इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2017 में शोस्टॉपर के रूप में यामी गौतम के साथ दिखेंगीं। वह शीघ्र ही अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म चंबल की शूटिंग शुरू करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...