टीवी शो नागिन 3 की धमाकेदार शुरुआत!

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 Poster

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani
नागिन 3 एक उत्तेजनात्मक सुपर नेचुरल ड्रामा वाला टीवी शो हैं। यह आपको सप्ताहांत पर नागिनों की बदले की कहानी से आनंदित करेगा! पूर्व में मौनी रॉय और अदा खान अपने प्रेमी की मौत का बदला लेने वाली नागिन के रूप में धमाल मचा चुकी हैं। नागिन 3 में करिश्मा तन्ना और अनिता हसनंदानी शरीर में बदलने वाली नागिनों के रूप में है, तो दूसरी और सुरभि ज्योति एक गांव की बेला नाम की मासूम लड़की की भूमिका में है।

नागिन 3 की शुरुआत नागिन शिवांगी अर्थात मौनी रॉय को अंतिम सांसे गिनते हुए बताया हैं। वह अपने पति और पिता के धोखे की शिकार हुई हैं। शायद नागिन 4 और 5 का प्लाट अभी से तैयार कर लिया हैं। अब कहानी को आगे बढ़ाते हुए बताया गया है, जिसमें एक व्यवसायी एंडी सहगल (चेतन हंसराज) को दिखाया गया हैं। एंडी को दो बेटे युवी और प्रथम हैं। युवी एक बिगड़ैल है और इक्षाधारी नाग और नागिन के चक्कर में फंस जाते हैं। रूही (करिश्मा तन्ना) और विक्रांत (रजत टोकस) 100 वर्ष के बाद शादी करने में सफल होते हैं। युवी और उसके दोस्त रूही को प्रताड़ित करते है और उसके पति विक्रांत को मार देते हैं। गुस्से से तमतमाई नागिन रूही युवी और उसके दोस्तों से बदला लेने की कसम खाती हैं।

बाद में 6 महीने के अंतराल के बाद युवी को गांव की छोरी बेला (सुरभि ज्योति) से शादी करते हुए बताया जा रहा हैं। अपने पिता के कर्जे के चलते बेला को शादी के लिए मजबूर होते दिखाया गया हैं। वही दूसरी विष खन्ना (अनिता हसनंदानी) को युवी और उसके दोस्तों को जंगल में आकर्षित करते हुए दिखाया हैं। वह उसके दोस्तों को मार डालती है और किसी तरह युवी बचने में कामयाब हो जाता हैं। इस सप्ताह में युवी और बेला की शादी तय हो जाएगी। अब आगे देखना है कि रूही कैसे बदल लेगी। बेला एक मासूम लड़की है या फिर नागिन? बैकड्रॉप अच्छा हैं। अब आगे देखते है कि इसमें क्या क्या रहस्य छिपा हैं।

करिश्मा तन्ना और रजत टोकस की केमिस्ट्री लाजवाब हैं। वही सुरभि ज्योति बहुत ही मासूम लग रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!