बुधवार, 13 जून 2018

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस मामले में बराबर?

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको की अंतिम शूटिंग में व्यस्त हैं। शीघ्र ही वह भारत लौटकर सलमान अभिनीत फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगीं।

बाजीराव मस्तानी की सह अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने एक सी रूप सज्जा में पिंगा गाने में लाजवाब अभिनय किया था। दोनो में कई मायने में समानता और समरूपता दिख रही थी। आश्चर्य की बात की फिल्मों में फीस के मामले में भी दोनो अब समकक्ष अभिनेत्रियां हो गई हैं। खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण को पदमावत के लिए 12 करोड़ की फीस मिली थी, जो कि उनके सह कलाकार शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज्यादा थी।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए 14 करोड़ की मांग की थी। बाद में 12 करोड़ में बात बानी। इस तरह दोनो अभिनेत्रियां आज के समय की उच्चतम फीस पाने वाली समकक्ष अभिनेत्रियां बन गई हैं। पूर्व में दोनो ही अभिनेत्रियां पुरुष कलाकारों के मामले में काम फीस का मामला उठा चुकी हैं। बॉलीवुड में मेहनताना में असमानता एक चर्चा का विषय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...