गुरुवार, 14 जून 2018

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के साथ इस तरह की फ़िल्म में काम करना चाहते हैं?

रणबीर कपूर, रणवीर सिंह
बॉलीवुड में ए लिस्टर अभिनेताओं के साथ में काम करना बहुत पहले से चलता आ रहा है, चाहे वो राज कपूर-राजेन्द्र कुमार हो या फिर अमिताभ बच्चन - विनोद खन्ना हो। अभिनेत्रियों में चाहे रेखा - जय बच्चन हो या फिर जीनत अमान - परवीन बॉबी हो। हाल ही में ए लिस्टर करीना कपूर और सोनम कपूर की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने सफलता के झंडे गाड़ दिए।

वर्तमान में ए लिस्टर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत में रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म में काम करने की इक्षा जताई। रणबीर कपूर फ़िल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के किरदार अलाउद्दीन खिलजी पर फिदा हैं। इस फ़िल्म के बाद वह रणवीर सिंह के फैन हो गए हैं।

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के किस तरह की फ़िल्म करने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं रणवीर के साथ फ़िल्म करना चाहता है, किन्तु फ़िल्म दोनो के लिए सही होनी चाहिए। उनके अनुसार करण अर्जुन, अंदाज़ अपना अपना या दीवार के जैसी फ़िल्म या विषय हो सकता है। किंतु कोई भी विषय हो, दोनो का उससे जुड़ाव होना जरूरी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...