बुधवार, 13 जून 2018

मैं सलमान खान को निराश नही करना चाहती हूँ, डेज़ी शाह ने फ़िल्म रेस 3 पर कहा!

डेज़ी शाह और सलमान खान रेस ३ में 
डेज़ी शाह और सलमान खान

डेज़ी शाह

वर्तमान में डेज़ी शाह अपनी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह सलमान खान को निराश नही करना चाहती हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान डेज़ी ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट के रूप में काम चालू किया था। फिर मुझें सलमान खान के साथ जय हो फ़िल्म मिली। जिंदगी का मतलब कठिनाइयां हैं और आपको जन्म से ही इनका सामना करना पड़ता है। उसके आगे की यात्रा मेरे काम और किस्मत पर निर्भर थी।

डेज़ी ने आगे बताया कि फ़िल्म जय हो में मौका मिलना एक चुनौती थी। मेरे मां बाप के आशीर्वाद से इस जगह तक पहुंची। मैं बहुत ही किस्मत वाली थी कि सलमान खान ने मुझे एक स्तर से दूसरे स्तर पर पहुंचाया। इसके बाद मेरी कठिन मेहनत पर निर्भर था कि मैं अगला मुकाम पाऊं। सलमान खान को करोड़ो लोगों प्यार करते हैं। यदि उन्होंने मुझमें विश्वास जताया है तो मैं उनको निराश नही करना चाहती हूं। मुझमें एक आत्मविश्वास और आस्था है, क्योंकि सलमान सर् को मेरी क़ाबलियत पर भरोसा हैं।

रेस 3 में अपने चरित्र के बारें में बताते हुए बोली कि मैं फ़िल्म में संजना नाम का चरित्र निभा रही हूं।। यह चरित्र फ़िल्म की शुरुआत में एक नकारात्मक चरित्र है, किन्तु फ़िल्म के अंत में सकारात्मक चरित्र में बदल जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...