बुधवार, 20 जून 2018

जान्हवी कपूर को आलोचना नही, लोगों का प्यार चाहिए!


वर्तमान में जान्हवी कपूर अपने आने वाली फिल्म धड़क के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। हाल ही में धड़क का आधिकारिक ट्रेलर मीडिया में आया था। ट्रेलर को बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

हाल ही में जान्हवी ने स्टारडम में आने के बाद आलोचना होने पर प्रभावित होने पर कहा कि इसका मुझ पर प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन यह एक हद तक ठीक है, जैसे कि मेरे जिम से बाहर निकलते लुक पर आलोचना करते है कि मैं कैसी दिखती हूँ। किन्तु अचानक से इस बात पर अब में हतोत्साहित होती हूँ, क्योंकि अब मैं इस मामले में अच्छी हो गई हूँ। मैं क्या चाहती हूँ कि लोग मुझें प्यार करें।

सामान्यतः जान्हवी को मीडिया उनको वर्कआउट करने के बाद जिम से निकलते कैमरे में कैद करती हैं।

जान्हवी ने आगे कहा कि आप केवल एक काम कर सकते है और वह कड़ी मेहनत। अपने आप को पूर्ण आशा के साथ न्योछावर कर दो, इतना ही काफी है। मैं सोचती हूं कि मैं केवल यह काम कर रही हूं कि मैं अपना काम ईमानदारी से कर रही हैं और आशा करती हूं कि एक दिन लोगों के प्यार के काबिल बन जाऊंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...