सोमवार, 18 जून 2018

सलमान खान भारत के लिए लंदन में शूटिंग नही कर पायेंगे?

रेस 3 के बाद, सलमान खान अपनी अगली अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत की शूटिंग जुलाई महीने में शुरु कर सकते हैं। एन ऑड तक फादर से प्रेरित फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य अभिनेत्री हैं।

भारत की शूटिंग शीघ्र ही लंदन और अन्य यूरोपियन देशों में होने वाली थी। यदि खबरों की माने तो निर्देशक अली अब्बास जफर ने यूरोपियन देशों में शूटिंग न करने का फैसला किया हैं। इसके पीछे सलमान खान का काले हिरण के शिकार केस में सजायाफ्ता होना हैं। अभी वह जमानत पर बाहर हैं। इस केस के चलते उन्हें लंदन में प्रवेश मिलना या लंबे समय तक शूटिंग करना कठिन हैं।

इन सभी भावी समस्याओं के चलते निर्देशक यूरोपियन देशों में शूटिंग न करके, कनाडा या फिर आबू धाबी में शूटिंग कर सकते हैं| फिल्म भारत की शूटिंग का पहला भाग पंजाब में शुरू होगी| 

अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं|  अब आगे देखते है कि इसमें कितनी सच्चाई हैं| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...