गुरुवार, 21 जून 2018

रणबीर कपूर की अभी भी किशोर कुमार की बायोपिक करने की इक्षा?

रणबीर कपूर

किशोर कुमार
रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के मामले में सबसे व्यस्तम अभिनेता हैं। इस सप्ताह उनकी फ़िल्म संजू सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। इस के बाद उनकी फिल्में शमशेरा, ब्रम्हास्त्र और लव रंजन की अनामित फ़िल्म आने वाली हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे राज कपूर की बायोपिक के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका अभिनय करना गर्व की बात हैं। मैं यह महसूस करता हूँ कि हमें किसी की बायोपिक तभी करना चाहिए, जब उसकी जिंदगी को ईमानदारी से पर्दे पर उतार सके। मैं आशा करता हूँ कि हमारा परिवार इस बात की इजाजत दे कि उनके असली व्यक्तित्व को दिखा सकें। बहुत से लोग नही जानते कि वह फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ थे। उनकी जिंदगी बहुत ही मजेदार थी। मैं राज कपूर और किशोर कुमार की बायोपिक करना चाहता हूँ।

जब उनसे अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किशोर कुमार बायोपिक उनके अभिनय में बनने वाली थी, किन्तु नही बन सकी के बारें में पूछा तो रणबीर ने कहा कि हाँ ये सही है कि यह संभव नही हो सका। उनके परिवार से कुछ बातों पर सहमति नही बन सकी, जो कि फ़िल्म का मुख्य हिस्सा थे। हम फिर से इस बारें में परिवार से संपर्क करेंगें। किशोर कुमार का व्यक्तित्व बहुत शानदार था। उनकी बायोपिक बनना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...