गुरुवार, 21 जून 2018

परिणीति चोपड़ा की सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत शॉटगन शादी के लिए हाँ!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा
हँसी तो फसी नामक फ़िल्म में साथ शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा फिर से एक साथ एकता कपूर की अगली फिल्म शॉटगन शादी में दिखेंगें।

खबरों की माने तो एकता कपूर और शैलेश सिंह की फ़िल्म शॉटगन शादी में पूर्व में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़ातिमा सना शेख का नाम चल रहा था। किन्तु हाल ही में परिणीति के फ़िल्म के लिए हां करने से सभी अटकलों पर रोक लग गई हैं। एक पत्रिका के अनुसार परिणीति को कहानी और फ़िल्म में उनका रोल पसंद आया। उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी हैं। फ़िल्म में उनका एक दबंगग लड़की का किरदार हैं।

शॉटगन शादी उत्तर भारत में अच्छे दूल्हे का अपहरण कर जबरदस्ती शादी कराने पर आधारित हैं। फ़िल्म को प्रशांत सिंह निर्देशित कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...