बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

ऋचा चड्ढा को इमेज बनाने के लिए कलाकार या क्रिकेटर से डेट करने की सलाह मिली थी!

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस समय अपनी फिल्म जिया और जिया के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। ऋचा ने इस दौरान एक बातचीत में बताया कि जब मैं नई नई फिल्मों में आई थी, तब किसी ने मुझें सलाह दी थी कि मुझें अपनी इमेज बनाने के लिए किसी अभिनेता या फिर क्रिकेटर से डेट करना चाहिए। लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया था। 

ऋचा ने एक मीडिया स्रोत्र को बताया कि जब मैं फिल्मों में नई आई थी तो एक पीआर ने मुझसे कहा कि इस कलाकार को एक टेक्स्ट संदेश भेजो और डेट पर जाओ। फिर मैंने कहा कि यह अभिनेता तो शादीशुदा हैं। तो फिर वह व्यक्ति बोला कि इस क्रिकेटर को संदेश क्यों नही भेजती। यह तुम्हारे कैरियर, पीआर और पब्लिक इमेज के लिए अच्छा रहेगा।

ऋचा ने आगे बताया कि उन्होंने यह सब करने से मना कर दिया था। आगे बताया कि जब आप इंडस्ट्री के बाहर से रहते है, तो इस तरह की सलाह मिलती हैं। इसलिए मेरे फ़िल्म जगत में बहुत कम दोस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...