रविवार, 29 अक्टूबर 2017

अदिति राव हैदरी पद्मावती में अपने छोटे से रोल से भी खुश!

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी आने वाली फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी के अवतार वाले रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में दिखेंगीं। अदिति ने बताया कि उन्हें पता था कि फ़िल्म में उनका रोल बहुत ही छोटा हैं। वह संजय लीला भंसाली के साथ पहली फ़िल्म कर रही है, यह उनके लिए काफी हैं।

पद्मावती में अपने छोटे से रोल को लेकर उन्होंने ने एक पत्रिका को बताया कि यह बड़ा रोल नही हैं। जब मैंने पद्मावती को हाँ किया तब मझें पता था कि मेरा रोल बहुत छोटा रहने वाला हैं। किंतु संजय लीला भंसाली सर् औरतों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करते हैं।

अदिति राव हैदरी ने आगे बताया कि  गोलियों की रास लीला - राम लीला फ़िल्म में  ऋचा चड्ढा को रोल बहुत छोटा था, किन्तु प्रभावी था। मैं भी निश्चिंत हूँ कि मेरा किरदार भी प्रभाव छोड़ेगा। ऐसा कोई नही है, जिसे संजय सर् के जुड़कर फायदा नक मिला हो।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो किया उसके लिए खुश रहना चाहती हूँ। मैं नकारात्मकता फैलाने वालों के साथ काम नही कर सकती हूँ।

फ़िल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...